फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Amit Jani threw ink on

अमित जानी पर फेंकी स्याही

Tue, 19 Jan 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 19 Jan 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Amit Jani threw ink on
मुजफ्फरनगर। नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी पर पत्रकार वार्ता के दौरान एक युवक ने काली स्याही डाल दी। जानी ने इसे ओवैशी समर्थकों की करतूत बताया है।
विज्ञापन


उधर, एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष मोहसीन आजम सैफी नघटना की निंदा करते हुए दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिवचौक के निकट एक स्थान पर विधानसभा उपचुनाव के भावी प्रत्याशी अमित जानी पत्रकार वार्ता कर रहे थे। इसी दौरान पहुंचे युवक ने ओवैशी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए अमित जानी पर काली स्याही फेंक दी।
विज्ञापन


जानी के समर्थकों ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उनके हाथ में केवल युवक की शर्ट ही आ पाई। युवक नीचे खड़े बाइक सवार अन्य दो युवकों के साथ बैठकर फरार हो गया। अमित जानी ने ओवैशी समर्थकों पर आरोप लगाया कि उनके ऊपर जान-बूझकर स्याही डलवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, इस घटना की ओवैशी की पार्टी एआईएमआईएम ने निंदा की है। जिलाध्यक्ष मोहसीन आजम सैफी ने कहा कि स्याही डालने वालों से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। जो लोग पार्टी की नीति के खिलाफ काम कर रहे हैं, हम उनके खिलाफ हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed