फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ambulance falls in car collision, patient dies

कार की टक्कर से एंबुलेंस पलटी, मरीज की मौत

Thu, 29 Apr 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Ambulance falls in car collision, patient dies
कार की टक्कर से एंबुलेंस पलटी, मरीज की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जटमुझेड़ा के निकट कार और एंबुलेंस के बीच हुई भिड़ंत में एंबुलेंस में सवार एक बीमार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके बहन भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेहडा थ्रू निवासी लोकेंद्र पुत्र सोसिंह बीमार चल रहा था। उसके परिजन उसे उपचार के लिए बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज ले गए थे। जहां उपचार कराने के बाद लोकेंद्र का भाई रविंद्र व बहन सुदेश उसे एंबुलेंस में लेकर घर लौट रहे थे। एंबुलेंस में जब भोपा रोड पर गांव जटमुझेदा के निकट पहुंची तो तेज रफ्तार से आई स्विफ्ट कार ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर एंबुलेंस पलटते हुए सड़क किनारे खेत में जा गिरी। हादसे में लोकेंद्र उसका भाई रविंद्र बहन सुदेश गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने एंबुलेंस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए किसी प्रकार जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने लोकेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed