{"_id":"6091918c8ebc3eb9222cc0c3","slug":"ambulance-drivers-cremated-the-woman-muzaffarnagar-news-mrt5370804166","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का एंबुलेंस चालकों ने किया दाह संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का एंबुलेंस चालकों ने किया दाह संस्कार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। मोहल्ला जगत कॉलोनी में एक अधेड़ महिला की तीन चार दिन बीमार रहने के बाद सोमवार सायंकाल मौत हो गई। मंगलवार दुपहर तक जब किसी रिश्तेदार या मोहल्लेवासी ने महिला का दाह संस्कार नहीं किया, तब सूचना के बाद एंबुलेंस संचालक ने अपने चालक के साथ पहुंचकर महिला का दाह संस्कार किया।
कोरोना काल में जहां हर कोई पीछे हट रहा है, वहीं निजी एंबुलेंस चलाने वाले देवदूत बनकर आगे आ रहे हैं। नगर के मोहल्ला जगत कॉलोनी निवासी अधेड़ महिला लोकेश पत्नी स्व ललित शर्मा अपने इकलौते बेटे अंकित के साथ रह रही थी। महिला पिछले तीन चार दिनों से बुखार से पीड़ित थी। सोमवार रात आठ बजे महिला ने अंतिम सास ली। महिला के 16 वर्षीय पुत्र ने सभी को मां की मौत की सूचना दी, लेकिन कोई आगे नहीं आया। मंगलवार की दुपहर एंबुलेंस संचालक संदीप पांचाल और उसके चालक इम्तयाज उर्फ इंतेजार को चिकित्सक ने फोन कर सूचना दी। जिसके बाद दोनों जगत कॉलोनी पहुंचे। इसके बाद महिला के शव को एंबुलेंस की सहायता से श्मशान घाट पहुंचाने के बाद दोनों ने मिलकर उसका दाह संस्कार किया। इम्तयाज ने बताया कि मृत महिला का लड़का छोटा होने के कारण अकेले अपनी मां को श्मशान घाट नहीं पहुंचा सकता था। मोहल्लेवासियों सहित कोई भी रिश्तेदार महिला के यहां नहीं आया था। नतीजतन महिला के शव का अंतिम संस्कार करना पड़ा। उन्होंने बताया कि हाईवे पर होने वाली दुर्घटनाओं में घायल और मृतकों को वह अपनी एंबुलेंस से नि:शुल्क अस्पताल पहुंचाने का काम करते हैं।