{"_id":"643ab9d35859c9850900cbb5","slug":"ambedkar-gave-new-consciousness-to-the-society-tikait-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-134-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर ने समाज को दी नई चेतना : टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकर ने समाज को दी नई चेतना : टिकैत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिसौली। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा भीमराव आंबेडकर ने समाज को नई चेतना देने का काम किया था। शिक्षा के लिए सबको जागरूक किया। उनके दिखाए शिक्षा के मार्ग पर चलकर ही युवा पीढ़ी उन्नति कर सकती है।
पट्टी चौधरान स्थित किसान भवन पर बाबा डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शुक्रवार रात सामाजिक समरसता समारोह का आयोजन किया गया। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने सर्वसमाज के खाप चौधरियों, थांबेदारों और गणमान्य लोगों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि युवा ही देश का भविष्य है। शिक्षा और सच्चाई की राह पर चलकर समाज के उत्थान में अपना सहयोग दें। वर्तमान समय किसान और मजदूरों के लिए चुनौतियों से भरा है। किसान-मजदूर एक होंगे तो समस्याओं का समाधान जल्दी से निकलेगा।
भाकियू नेता गौरव टिकैत ने कहा कि बाबा आंबेडकर ने शिक्षित होने और एक रहने की सीख दी है। युवा पीढ़ी उच्च शिक्षा हासिल करें और देश के उत्थान में सहयोग करें । इस मौके राजीव बालियान, डॉ. अमरपाल सिंह, फूल सिंह सभासद, संजीव कुमार, करण सिंह चेयरमैन, मास्टर ओमपाल बंजी, नरोत्तम, कुलदीप गोस्वामी मौजूद रहे।