फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Amar Ujala Exclusive Report: Passport applications are being rejected due to case filed of lockdown in Muzaffarnagar

एक्सक्लूसिव: लॉकडाउन में की ये गलती अब पड़ रही भारी, टूट रहा विदेश जाने का सपना, खारिज हो रहे पासपोर्ट के आवेदन

Thu, 18 Mar 2021 04:57 PM IST
कपिल kapil सुनील सैनी, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
सुनील सैनी, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 18 Mar 2021 04:57 PM IST
सार

  • विदेश यात्रा में बाधा बने लॉकडाउन उल्लंघन के मुकदमे
  • सत्यापन के दौरान पुलिस थानों में दर्ज प्राथमिकी का हवाला देकर खारिज कर रही पासपोर्ट आवेदन
  • लोगों को थानों में दर्ज रिपोर्टों में किया गया था नामजद

विज्ञापन
Amar Ujala Exclusive Report: Passport applications are being rejected due to case filed of lockdown in Muzaffarnagar
पासपोर्ट

विस्तार

कोरोना संक्रमण के बाद लॉकडाउन तोड़ने वाले की गलती कुछ लोगों पर भारी पड़ रही है। थानों में लॉकडाउन का उल्लंघन करने और महामारी अधिनियम के तहत करीब 1135 मामले दर्ज किए गए थे। इनमें नामजद लोगों के पासपोर्ट आवेदन पुलिस खारिज कर रही है और इनका विदेश जाने का सपना टूट रहा है। प्रदेश सरकार ने इन मुकदमों को वापस लेने की घोषणा की थी लेकिन उसका शासनादेश नहीं आया है। 

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में मोहल्ला खालापार निवासी अरशद, शाहपुर निवासी मोहम्मद यामीन और मोहल्ला लद्दावाला निवासी महेश कुमार के पासपोर्ट आवेदन इसी आधार पर खारिज किए गए कि उनके खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज था। सत्यापन में पुलिस की रिपोर्ट खिलाफ होने और उसमें थाने में दर्ज मामले का जिक्र होने के कारण पासपोर्ट आवेदन खारिज होने वाले मामलों की फेरहिस्त लंबी है। इनमें भी उन युवाओं की संख्या अधिक है, जो घरों से बाहर निकलकर लॉकडाउन का उल्लंघन कर  रहे थे। ऐसे लोगों को अब पासपोर्ट आवेदन और नवीनीकरण दोनों ही समस्या आ रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस भर्ती: मेडिकल जांच में हो रही धांधलेबाजी, डॉक्टर की शिकायत पर खुला राज, पढ़िए एक्सक्लूसिव रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पासपोर्ट आवेदन में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ दर्ज अभियोग का उल्लेख करना पुलिस के लिए अनिवार्य है। अभियोग भले ही धारा-188 का हो, लेकिन वह पासपोर्ट बनवाने और नवीनीकरण में बाधक तो बन ही जाता है। जब तक शासन स्तर से इन मुकदमों को वापस नहीं लिया जाता, तब तक स्थानीय स्तर पर इस संबंध में कुछ नहीं किया जा सकता।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed