{"_id":"624de2a20c18dd170d786128","slug":"amar-ujala-campaign-vaccines-gave-us-confidence-with-security-muzaffarnagar-news-mrt5834618152","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला अभियान : टीके ने हमें सुरक्षा के साथ दिया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला अभियान : टीके ने हमें सुरक्षा के साथ दिया भरोसा
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में छात्र विशाल व अभिभावक संजय को वैक्सीन लगाती स्वास्थकर्मी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला अभियान : टीके ने हमें सुरक्षा के साथ दिया भरोसा
मुजफ्फरनगर। जिले में 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण का ग्राफ बढ़ रहा है। बच्चों का कहना है कि टीके ने उन्हें सुरक्षा के साथ भरोसा दिया है। उनका विश्वास बढ़ गया है।
स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में टीकाकरण कराने पहुंचे नई मंडी के विशाल ने बताया कि वह कक्षा 10 का छात्र है। उनके अधिकतर साथी टीकाकरण करा चुके हैं। परिजनों और शिक्षकों ने टीके को लेकर उसका भ्रम दूर किया। टीका लगने का उसे पता भी नहीं चला। छात्र का कहना है कि यह टीका सुरक्षा और भरोसा देता है।
छात्र ऋषभ ने कहा कि वह टीकाकरण को लेकर उत्साहित था, लेकिन पारिवारिक कारणों से देर हो गई। बुधवार को टीकाकरण करा लिया है, जिसके बाद वह खुश है।
जीसी पब्लिक स्कूल के छात्र अर्णव ने बताया कि टीकाकरण से उसका विश्वास बढ़ा है। अब कोरोना से सुरक्षा के प्रति आश्वस्त हो गया हूं।
50 हजार के पार हुआ टीकाकरण
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि 12 से 14 साल के 53 हजार 601 बच्चों का टीकाकरण हो चुका है। बुधवार को 6815 बच्चों को जिले में टीके लगाने का कार्य किया गया।
विज्ञापन
ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में लगाए कोरोना से बचाव के टीके
मुजफ्फरनगर। जीसी पब्लिक स्कूल में 12 से 14 वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। बच्चों ने उत्साह के साथ टीकाकरण कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शर्मीला सिंह, विद्यालय के प्रबंधक विनोद संगल, उपाध्यक्ष महेश चंद्र गर्ग, उपप्रबंधक डॉ. अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, डायरेक्टर डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य आजाद वीर उपस्थित रहे।