फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Amar Ujala Campaign: Tank built for five crores, distributed connections, still waiting for water

पांच करोड़ में बनी टंकी, कनेक्शन बांटे, फिर भी पानी का इंतजार

Mon, 27 Jun 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Campaign: Tank built for five crores, distributed connections, still waiting for water
सुचारू संचालन नहीं होने से कुटेसरा में शोपीस बनी पानी की टंकी - फोटो : MUZAFFARNAGAR
अमर उजाला अभियान : पांच करोड़ में बनी टंकी, कनेक्शन बांटे, फिर भी पानी का इंतजार
विज्ञापन

चरथावल। स्वच्छ पेयजल योजना पर सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन योजना का फायदा ग्रामीणों तक नहीं पहुंच पाता। कुटेसरा गांव में जल निगम ने ओवरहेड टैंक बनाया। घरों में कनेक्शन तक बांट दिए गए, लेकिन आज भी ग्रामीणों को पानी का इंतजार है।
सपा सरकार ने 2012-13 में पानी की टंकी और पाइप लाइन बिछाने को मंजूरी दी थी। उसके बाद जल निगम की सुस्त रफ्तार के कारण मार्च 2020 में निर्माण पूरा हो सका। गांव के 2279 घरों में कनेक्शन बांट दिए गए। ग्राम पंचायत ने दो साल बाद भी टंकी को सुपुर्दगी में नहीं लिया है। पांच करोड़ रुपये की लागत से बनी टंकी का शुद्ध पानी ग्रामीणों को मयस्सर नहीं हो पा रहा है। जल निगम ने प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में पानी की टंकी बनाई। ज्यादातर घरों में पानी के कनेक्शन तो बांट दिए गए, लेकिन पानी उपलब्ध कराने पर ध्यान नहीं दिया गया। सरकारी टंकी में जब कभी पानी आता है तो गंदा नजर आता है। सुचारु रूप से पानी मुहैया नहीं होने से लोग नाराज हैं।
विज्ञापन

करोड़ों खर्च के बाद पानी की किल्लत
जल निगम द्वारा करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद गांव वालों को कोई फायदा नहीं हुआ है। उनकी गली में पाइपलाइन बिछी है, लेकिन उन्हे कनेक्शन नहीं मिला - सचिन जैन प्रबंधक जनता इंटर कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

टंकी में कभी-कभी आता है पानी
सरकार की योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रशासनिक मशीनरी उदासीन है। कई साल पहले टंकी निर्माण पूरा हो चुका है। परंतु स्वच्छ पेयजल मुहैया नहीं हो पाया - डॉ. अरविंद त्यागी, कुटेसरा
गंदा पानी आने से मायूस
गांव में बड़ी टंकी लगने से उन्हें शुद्ध पानी की आस जगी थी। महीने भर में जब पानी आता है तो वह गंदा रहता है। उनके मोहल्ले में सही ढंग से पाइप लाइन नहीं डाली गई - अनुराग पाल, ग्रामीण
आज तक टंकी का नहीं पहुंचा एक बूंद पानी
घर में कनेक्शन तो हैं, पर पानी कब आएगा, यह नहीं मालूम रहता। टंकी से आज तक एक बूंद पानी परिवार को नसीब नहीं हुआ - तेजपाल सिंह, ग्रामीण
दिक्कत से जेई को अवगत करा चुके
गांव में पाइप लाइन दुरुस्त नहीं है। पानी आनेे का कोई समय नहीं है। टंकी का संचालन जल्द सुचारु करने के लिए जेई को कई बाद अवगत करा दिया है - नय्यूम त्यागी, ग्राम प्रधान
आंकड़ों में टंकी का प्रस्ताव
- प्रस्तावित कनेक्शन के 2680 मकान
- 2279 लोगों को दिए गए कनेक्शन
- 401 परिवारों को दिए जाने है कनेक्शन
- 17200 मीटर बिछाई गई डीआई ओर पीवीसी पाइप लाइन
- वर्ष 2012-2013 में डीपीआर मंजूर
- मार्च 2020 में पांच करोड़ की लागत से निर्माण पूरा
रेट्रो फिटिंग योजना में करेंगे शामिल
गांव में यदि टंकी से गंदा पानी आ रहा है तो जांच कराई जाएगी। उसमें ब्लीचिंग पाउडर डलवाया जाएगा। रेट्रोफिटिंग योजना में टंकी के अवशेष कार्यों को शामिल कराकर नवीनीकरण कराया जाएगा। - रामेश्वर दयाल एसडीओ जल निगम
पानी मिला नहीं, खोद डाली सड़क
शाहपुर क्षेत्र के सावटू गांव निवासी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि उनके गांव में पेयजल के लिए लाइन डाली जा रही है। जल निगम ने जगह-जगह से सड़क खोद दी है, जिससे हादसे का खतरा है। बरसात का मौसम है, लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाएगा। पानी तो मिला नहीं, गड्ढ़े हादसों को न्योता दे रहे हैं। ग्रामीण हेमराज पाल बताते हैं कि पुरकाजी क्षेत्र के भोजाहेड़ी में ग्रामीणों को पेयजल नसीब नहीं हुआ है। यहां पर पानी की लाइन डाली गई थी, लेकिन पानी नहीं पहुंचा।

शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा तो हमें करें कॉल
आपके घरों तक अगर शुद्ध पेयजल नहीं पहुंच रहा है। ओवरहेड टैंक का लाभ नहीं मिला। कनेक्शन दिया गया है, लेकिन पानी अब तक नहीं पहुंचा तो हमसे मोबाइल/व्हाट्सएप नंबर 8954893110 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed