{"_id":"58503f4c4f1c1b676f64aa51","slug":"altercation-with-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी में हंगामा, मैनेजर से नोकझोंक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनबी में हंगामा, मैनेजर से नोकझोंक
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 14 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
बैंक मैनेजन काे खरीखोटी सुनाते ग्राहक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली पीएनबी में मंगलवार दोपहर बाद कैश देने से इनकार कर दिया। जिसको लेकर ग्राहक भड़क गए और हंगामा खड़ा कर दिया। जिसके बाद शाखा प्रबंधक बैंक से बाहर निकल आए। सड़क पर ग्राहकों और शाखा प्रबंधक के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई। पुलिस ने समझा बुझाकर ग्राहकों को शांत किया। ग्राहकों ने पैसे नहीं मिलने पर बुधवार को जीटी रोड पर जाम लगाने की चेतावनी दी है।
जीटी रोड पर घंटाघर के सामने स्थित पीएनबी मंगलवार को तीन की छुट्टी के बाद शाखा खुली। बैंक खुलते ही पैसे लेने के लिए ग्राहकों की लंबी लाइन लग गई। कर्मचारियों ने सुबह दस बजे से ग्राहकों को दो हजार रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक नगदी देेते रहे। दोपहर बाद कर्मचारियों ने कैश नहीं होना बताकर पैसे देने से इनकार कर दिया। जिसको लेकर लाइन में खड़े ग्राहकों ने हंगामा खड़ा कर दिया।
ग्राहकों के हंगामा करने पर शाखा प्रबंधक बैंक से बाहर निकलकर आ गए। ग्राहकों ने सड़क पर ही प्रबंधक को घेर लिया। इस दौरान प्रबंधक और ग्राहकों के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्राहकों को समझा बुझाकर बमुश्किल शांत किया। ग्राहकों ने चेतावनी दी कि अगर बुधवार को पैसे देने से इंकार किया तो वे मजबूर होकर जीटी रोड पर जाम लगाने के लिए बाध्य होंगे।