{"_id":"6367fbf9a2b28a7e585eac43","slug":"alnoor-plant-has-been-embroiled-in-controversies-it-was-vandalized-16-years-ago-muzaffarnagar-news-mrt6124820115","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादों में घिरा रहा है अलनूर प्लांट, 16 साल पहले की गई थी तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादों में घिरा रहा है अलनूर प्लांट, 16 साल पहले की गई थी तोड़फोड़
विज्ञापन
कई बार विभागों का पड़ चुका छापा, मिलती रही अनियमितताएं
सुशील कुमार
सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। अलनूर मीट प्लांट विवादों के घेरे में रहा है। कई बार विभागों का छापा पड़ चुका है, जिसमें अनियमितताएं मिलती रही हैं। 16 साल पहले यहां हिंदूवादी नेताओं ने ख्ूाब हंगामा किया था। प्लांट में तोड़फोड़ कर दी गई थी, जिसका मुकदमा अदालत में विचाराधीन है। आरोपियों में पूर्व विधायक उमेश मलिक के अलावा अन्य कई नेता भी शामिल हैं।
साल 2006 में हिंदूवादी संगठनों ने अलनूर मीट प्लांट पर हंगामा किया था। लंबे समय तक धरना प्रदर्शन भी चला। हिंदू क्रांति दल के नेता ललित मोहन, रामानंद दुबे, राजीव मित्तल, स्वामी यज्ञमुनि, पूर्व विधायक उमेश मलिक, आरएसएस नेता ओंकार सिंह समेत 17 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। तोड़फोड़ के मामले में पूर्व विधायक उमेश मलिक सहित 15 आरोपियों पर अदालत में आरोप तय हो चुके हैं। अभियोजन की गवाही की प्रक्रिया अदालत में चल रही है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी पकड़ी थी खामियां
मुजफ्फरनगर में जानसठ रोड स्थित शेरनगर गांव में वर्ष 1992 से अलनूर मीट एक्सपोर्ट प्लांट कई एकड़ में स्थापित है। यहां से मांस का निर्यात किया जाता है। चार साल पहले प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को प्लांट की जांच में खामियां मिली थी। अलनूर मीट प्लांट पर 2017 में भी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, श्रम विभाग, जिला पंचायत, परिवहन विभाग, फूड विभाग समेत कई विभागों के अधिकारियों ने मीट प्लांट का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
दूसरे दिन भी जारी रही प्लांट की जांच
अलनूर प्लांट की जांच दूसरे दिन भी जारी रही। इनकम टैक्स की टीम जांच में जुटी है। दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ में भी छापा मारा गया है।