{"_id":"611e9c268ebc3e79e244fdaa","slug":"almond-prices-doubled-in-a-week-muzaffarnagar-news-mrt552526272","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह में दोगुने तक बढ़ गए बादाम के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह में दोगुने तक बढ़ गए बादाम के दाम
विज्ञापन
नगर के दाल मंडी में बिक्री को रखे ड्राई फ्रूट।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सप्ताह में दोगुने तक बढ़ गए बादाम के दाम
मुजफ्फरनगर। अफगानिस्तान में तालिबान का राज आते ही ड्राईफ्रूट्स के दाम आसमान छूने लगे हैं। बादाम के दामों में करीब दोगुने तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, मुनक्का, अंजीर और खुमानी के दाम भी करीब 20 फीसदी तक बढ़ गए हैं।
जनपद में नवीन मंडी स्थल से ड्राईफ्रूट्स का कारोबार होता है, जहां अधिकांशत: दिल्ली से माल आता है। कारोबारियों ने बताया कि ड्राईफ्रूट्स में अधिकांश बादाम अफगानिस्तान से आयात किया जाता है, इसके साथ ही मुनक्का, अंजीर और खुमानी भी वहीं से देश में बहुतायत में आता है। पिछले एक सप्ताह में अफगानिस्तान में हुई उथल-पुथल और फिर सत्ता हस्तांतरण में तालिबान राज दोबारा लौटने से देश में ड्राईफ्रूट्स के दाम पर इसका प्रत्यक्ष असर पड़ा है। कारोबारियों के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा अफगानिस्तान से आयात-निर्यात बंद किए जाने की अफवाह के चलते दिल्ली से ही वहां से आयात होने वाले बादाम, अंजीर व मुनक्का के दामों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। अंजीर व मुनक्का के दाम में भी करीब 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
किराना व्यापारी नूतन गोयल का कहना है तालिबान राज वाले अफगानिस्तान से भविष्य में स्थापित होने वाले भारत के संबंधों पर आगामी दिनों में इन ड्राईफ्रूट्स के रेट निर्भर करेंगे, जिसमें हाल-फिलहाल मंदी आने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
शहर की दाल मंडी के किराना व्यापारी नीरज का कहना है कि अफगानिस्तान की घटना के बाद से ड्राईफ्रूट्स के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। बादाम के दाम ज्यादा बढ़ है। यदि ऐसे ही हालात रहे तो आगामी दिनों में त्योहार और फिर शादी विवाह के सीजन के दौरान सूखे मेवों के दामों में काफी बढ़ोतरी हो सकती है।
ड्राईफ्रूट्स के दाम बढ़ने की जानकारी नहीं है, यदि बढे़ है तो ध्यान रखा जाएगा। ड्राईफूट्स की जमाखोरी नहीं होने दी जाएगी। दाम का सर्वे कराया जाएगा।
- अभिषेक सिंह
-सिटी मजिस्ट्रेट
ड्राईफ्रूट्स- पहले रेट- वर्तमान रेट
गुलबंदी बादाम गिरी- 840 रुपये किलो- 1200 रुपये किलो
अमेरिकन बादाम गिरी- 600 रुपये किलो- 1100 रुपये किलो
अंजीर- 720 रुपये किलो- 1000 रुपये किलो
मुनक्का- 720 रुपये किलो- 880 रुपये किलो
खुमानी- 240 रुपये 380 रुपये किलो