{"_id":"691f7f83cfb7d17162040e73","slug":"allegations-of-cutting-fruit-trees-in-the-company-garden-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-159114-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कंपनी बाग में फलदार वृक्षों काे काटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कंपनी बाग में फलदार वृक्षों काे काटने का आरोप
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। डीएम उमेश मिश्रा को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
प्रकाश चौक स्थित कार्यालय पर बैठक में जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी ने आरोप लगाया कि 12 अक्तूबर को पालिका कर्मचारियों ने ठेकेदार से मिलकर कंपनी बाग में करोड़ों रुपये के एक दर्जन से अधिक हरे और फलदार वृक्षों को अवैध रूप से कटवा दिया।
उन्होंने पालिका में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया। पालिका में 40 प्रतिशत के कमीशन पर विकास कार्य किया जा रहे हैं। यही कारण है कि कुछ दिन पहले नाली व सड़क कुछ ही महीने में टूटना शुरू हो जाती है। नगर पालिका प्रशासन पर सफाई के लिए निर्धारित कंपनी के सफाई कर्मचारियों के पीएफ की रकम को हड़पने के प्रयास का भी आरोप लगाया। चेतावनी दी कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई व सफाई कर्मचारियों के पीएफ की रकम जल्द नहीं दिलवाई गई तो आंदोलन किया जााएगा। देवेंद्र चौहान, मंगतराम सोनकर, नरेंद्र ठाकुर, वेद प्रकाश शर्मा, उज्ज्वल पंडित, पूनम चाहल, सविता गौतम, मोनिका प्रजापति, ओमवती, मीना उपाध्याय मौजूद रहे।