फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Allah bowed in the gardens of Allah

अल्लाह की बारगाह में झुके सिर

Sat, 16 Jun 2018 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Sat, 16 Jun 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
Allah bowed in the gardens of Allah
eid - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। जिले भर में ईद उल फितर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। ईदगाह पर ईद की नमाज के दौरान तकरीर करते हुए शाही इमाम मौलाना जाकिर ने कहा कि मुसलमानों को कुरान और अल्लाह के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए। ईद की नमाज को लेकर जिले भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। डीएम और एसएसपी ने ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों को मुबारकबाद दी।
विज्ञापन


सुबह पौने आठ बजे ईदगाह पर नमाज अदा की गई। नमाज से पहले ईदगाह के शाही इमाम मौलाना जाकिर ने लोगों को खिताब किया। इमाम ने कहा कि मुसलमानों को कुरान और अल्लाह के दिखाए रास्ते के अनुसार ही चलना चाहिए। हमें कुरान और अल्लाह की राह से नहीं भटकना चाहिए। मुसलमान अगर कहीं जिल्लत की जिंदगी जी रहा है तो उसके लिए वह खुद जिम्मेदार है।
विज्ञापन


हम कुरान के रास्ते से भटक गए हैं। शहर काजी जहीर आलम ने कहा कि टीबी की बीमारी समाज में तेजी के साथ बढी है, इससे घबराने की जरूरत नहीं है। अस्पताल में इसका फ्री इलाज हो रहा है और आर्थिक मदद भी की जा रही है। उन्होंने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईद की नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी। बच्चे, बूढ़े और जवान सभी एक-दूसरे के गले मिले। ईदगाह पर और मुस्लिम बस्तियों में मेले जैसा माहौल रहा। शहर की मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई। ईदगाह पर मुस्लिम समाज के लोगों को बधाई देने के लिए चेयरमैन अंजू अग्रवाल, डीएम राजीव शर्मा और एसएसपी अनंतदेव तिवारी भी पहुंचे। एडीएम प्रशासन हरीशचंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट अमित सिंह, एसपी सिटी ओमवीर सिंह सीओ सिटी हरीश भदौरिया, शहर इंस्पेक्टर अनिल कपरवान आदि मौजूद रहे।


उधर, ईद के पर्व का असर शहर में चल रही नुमाइश में भी मिला। नुमाइश प्रतिदिन शाम के समय शुरू होती है। शनिवार सुबह से ही नुमाइश में बच्चों की भीड़ शुरू हो गई। झूले, सर्कस और मौत का कुआं पूरे दिन चला। नुमाइश में दुकानदारों को भी अच्छी कमाई हुई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed