फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   All the temples are decorated, Shri Ram is coming today

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - सज गए सारे धाम, आज आ रहे हैं श्रीराम

Mon, 22 Jan 2024 02:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 22 Jan 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
All the temples are decorated, Shri Ram is coming today
रोशनी से जगमग गणपति धाम
फोटो समेत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। प्राण प्रतिष्ठा के लिए जिला राममय है। गांव से लेकर शहर तक करीब 527 धार्मिक स्थलों को सजाया गया। प्रमुख स्थान रोशनी से जगमग हैं। मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। घरों में रोशनी की तैयारी है। खुशी में छुड़ाने के लिए पटाखों की खूब खरीदारी की गई।
रविवार को दिनभर श्रद्धालुओं ने धार्मिक स्थलों की सजावट की। फूलों से मंदिर सजाए गए। रोशनी का इंतजाम किया। रात होते ही धर्मस्थल जगमगा उठे। शहर के रुड़की रोड, भगत सिंह रोड और मेरठ रोड को आकर्षक तरीके से सजाया गया। लाउडस्पीकर लगाकर भजन सुनाए गए। सोमवार को अयोध्या के साथ जिले में भी धार्मिक कार्यक्रम कराए जाने की तैयारी है। शहर के प्रमुख बाजारों में प्रसाद का वितरण होगा। विजय ध्वज यात्रा की तैयारियां भी की गई। प्राचीन मंदिरों को सजाया गया। खतौली गंगनहर पर 1100 दीपक जलाकर उत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन


राम आएंगे, तो अंगना सजाऊंगी
फोटो
चरथावल। राम आएंगे, तो अंगना सजाऊंगी...पूरे दिन डीजे पर गांव-गांव में धुन बजती रही। घरों में सफाई की गई। मंदिरों को सजाया गया। देहात एवं नगर में दर्जनों स्थानों पर कार्यक्रम की तैयारी पूरी की गई। शिव चौक से राम शोभायात्रा निकाली जाएगी। महाआरती में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान रहेंगे। मकानों को रंगीन झालरों से सजाया गया। दूधली, कुटेसरा, दहचंद, पावटी, पीपलशाह आदि में मंदिरों में कार्यक्रमों को भव्य बनाने में ग्रामीण जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंदिर सजे, निमंत्रण पद यात्रा निकली

जानसठ। रविवार को ही श्रीराम भक्तों ने कस्बे के सभी मंदिरों को सजाया। श्री ज्ञानेश्वर सेवा दल के कार्यकर्ताओं की ओर से प्रभातफेरी निकाली। अध्यक्ष रेशू गोयल, सचिव दीपेश गुप्ता एडवोकेट, प्रबंधक अरविंद पाराशर, मुकेश शर्मा, राजू गोयल, जय नारायण भेटवाल, चुनमुन गोयल, दीपक सैनी, चिराग गोयल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed