फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   All the intersections of the city will be rejuvenated

शहर के सभी चौराहों का जनसहभागिता से होगा सौन्दर्यकरण

Wed, 16 Oct 2019 05:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
All the intersections of the city will be rejuvenated
शहर के सभी चौराहों का होगा कायाकल्प
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि शहर का कायाकल्प कराया जाएगा। शहर के चौराहों पर रंग रोगन, फूल पौधे, लाइट व बिजली के खंभों पर तिरंगा लाइट लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस कार्य को जनसहभागिता के साथ किया जाएगा।

डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कलक्ट्रेट सभागार में शहर के चौराहों के कायाकल्प के लिए स्कूल व कालेजों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की। डीएम ने प्रधानाचार्यों से कहा कि स्कूल के पास पड़ने वाले चौराहे पर फूल पौधे, रंगाई पुताई व लाइटिंग व उसका रखरखाव स्कूल प्रबंधन द्वारा किया जाए। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में आप सभी की सहभागिता और सहयोग मिलने पर शहर को और अधिक सुंदर बनाया जा सकता है। खासकर चौराहों को। उन्होंने कहा कि सभी स्कूल प्रबंधन आपस में बैठकर इस पर विचार विमर्श कर ले। शहर को सुंदर बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। प्रशासन का पूर्ण सहयोग आपके साथ रहेगा। शहर के मेरठ रोड, वहलना चौक एवं राणा चौक, सूजडू चुंगी, रेशु विहार तिराहा, महावीर चौक, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, प्रकाश चौक, मालवीय चौक, अहिल्या बाई चौक, अलमासपुर चौक, विश्वकर्मा चौक, बालाजी मंदिर चौक, बचन सिंह चौक का विकास कार्य कराया जाएगा। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन अमित सिंह, एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया, एमडीए सचिव महेंद्र प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, डीआईओएस गजेंद्र कुमार सहित स्कूलों व कालेजों के प्रधानाचार्य व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed