{"_id":"5f440aca8ebc3e3cd30a0248","slug":"all-the-cases-filed-against-tablighi-jamaat-should-be-withdrawn-madani-devband-news-mrt4978260154","type":"story","status":"publish","title_hn":"तब्लीगी जमात के खिलाफ देशभर में दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं: मदनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तब्लीगी जमात के खिलाफ देशभर में दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं: मदनी
देवबंद (सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद मदनी ने कहा तब्लीगी जमात के खिलाफ देशभर में दर्ज मुकदमों को तुरंत लिया जाए। साथ ही जेलों में बंद जमातियों को उचित मुआवजा दिया जाए। सोमवार को मौलाना महमूद मदनी ने जारी बयान में बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद डिवीजन बेंच के माध्यम से तब्लीगी जमात से संबंधित किए फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह फैसला उन सरकारों के लिए सबक है, जो देशहित को उपेक्षित करके सांप्रदायिक कट्टरपंथियों के संगीत पर नृत्य करती हैं।
विज्ञापन
मदनी ने कहा कि जस्टिस टीवी नालावाडे और जस्टिस एमजी सेवलेकर की बेंच का फैसला एक ऐसा स्पष्ट और पारदर्शी दर्पण है, इसमें केंद्रीय और राज्य सरकारें अपना विकृत चेहरा देख सकती हैं। न्यायालय ने अपने फैसले में जिन तथ्यों पर प्रकाश डाला है, इनसे सांप्रदायिकता, धर्मांधता और तानाशाही को निराशा और पराजय हुई है। मौलाना मदनी ने कहा कि फैसले में अदालत ने इन मामलों से न सिर्फ सरकार को जागरूक करने का काम किया है, बल्कि देश के सम्मान, उसके संविधान, उसकी प्रतिष्ठा और उसकी महान परंपराओं के प्रति इसके अनुत्तरदायी व्यवहार पर उसे चेताया भी है। आरोप लगाते हुए कहा कि खासतौर पर उत्तर प्रदेश की सरकार को इससे सीख हासिल करनी चाहिए। जिसका व्यवहार अत्यधिक गलत और बदले की भावना पर आधारित रहा है। मौलाना महमूद मदनी ने केंद्र और राज्य सरकारों से मांग की है कि तब्लीगी जमात के खिलाफ देश में जहां भी मुकदमे दर्ज हैं, वह बिना देरी किए शीघ्र वापस लिए जाएं तथा जेलों में बंद लोगों को तुरंत रिहा करते हुए उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।