फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   All the arrangements were left in front of the crowd gathered in the Mahapanchayat

महापंचायत में उमड़ी भीड़ के आगे धरी रह गईं सारी व्यवस्थाएं

Mon, 06 Sep 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
All the arrangements were left in front of the crowd gathered in the Mahapanchayat
मुजफरनगर के जीआईसी के मैदान में आयोजित महापंचायत में महावीर चौक पर लगी किसानों की भीड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
महापंचायत में उमड़ी भीड़ के आगे धरी रह गईं सारी व्यवस्थाएं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के जीआईसी ग्राउंड में संयुक्त किसान मोर्चा की किसान महापंचायत में रविवार सुबह से ही उमड़ी भीड़ के सामने सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गई। प्रशासन की ओर की गई व्यवस्थाएं सुबह दस बजने के साथ ही चरमरा गई।
कृषि कानूनों के विरोध में शहर के जीआईसी मैदान में हो रही महापंचायत में शामिल होने के लिए सुबह से ही किसानों के वाहन पहुंचने शुरू हो गए। दिन निकलने के साथ ही पूरा शहर हरे-सफेद व पीले रंग के झंडों से पट गया। सुबह दस बजते-बजते शहर में लागू की गई यातायात की सारी व्यवस्थाएं पूरी तरह ध्वस्त हो गईं और हर ओर सड़कों पर केवल किसानों के ही वाहन दौड़ते नजर आए। शहर के ईदगाह तिराहे से निर्धारित मार्ग खालापार की ओर से निकाले जाने वाले वाहन शहर के हनुमान चौक, भगत सिंह रोड, शिवचौक और मीनाक्षी चौक होते हुए किसान महापंचायत में पहुंचे। इसके चलते शहर के हर मार्ग पर किसानों के वाहनों से जाम लग गया।
विज्ञापन

शहर के जानसठ रोड से अलमासपुर होते हुए किसानों की भारी भीड़ पैदल ही जीआईसी ग्राउंड पहुंचीं। यहां किसानों के वाहन नवीन मंडी स्थल में पार्क कराए गए थे, लेकिन भारी भीड़ के चलते यह जगह भी कम पड़ी। इसके अलावा शहर में नियत किए गए सभी पार्किंग स्थलों में भी वाहन निर्धारित संख्या से अधिक खड़े कर दिए गए। इस कारण सुबह 11 बजे के बाद शहर में पहुंचे किसानों ने अपने वाहनों को सड़क किनारे ही पार्क कर दिया। वहीं, रविवार को केवल किसान ही किसान नजर आए। भीड़ का आलम यह रहा कि पंडाल में जगह नहीं मिलने के कारण किसानों को शहर के महावीर चौक से सटे हुए चौधरी चरण सिंह मार्केट, स्वरूप प्लाजा समेत कई अन्य मार्केट में भी फर्श पर बैठकर लाउडस्पीकर के माध्यम से भाषण सुनने पड़े। वहीं, रात में ही पहुंच गए किसान भी बड़ी संख्या में इन मार्केट के गलियारों में सोते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed