फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   All should respect the Supreme Court verdict on Ayodhya issue: Madani

अयोध्या मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सभी सम्मान करें: मदनी

Sun, 03 Nov 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
All should respect the Supreme Court verdict on Ayodhya issue: Madani
जमीयत उलमा हिंद के दीपावली मिलन समारोह में विचार रखते अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी - फोटो : DEVBAND
देवबंद(सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद के दीपावली मिलन समारोह में सर्वधर्म के लोगों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत रखने पर बल दिया तो जमीयत अध्यक्ष मौलाना सैय्यद अरशद मदनी ने अपील करते हुए कहा कि अयोध्या मसले पर सुप्रीम कोर्ट जो भी फैसला दे उसका मुल्क में रहने वाले सभी लोगों को सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन

शनिवार की रात्रि मजनूवाला मार्ग स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित जमीयत उलमा-ए-हिंद के दीपावली मिलन समारोह की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैय्यद अरशद मदनी ने कहा कि हिंदुस्तान हमेशा से खूबसूरत चमन रहा है। जिसमें तरह तरह के फूल खिलते हैं। यही वजह है कि पूरे विश्व में हिंदुस्तान की गंगा जमुनी तहजीब को सिर माथे पर रखा जाता है और इसी पैगाम के सहारे पूरा विश्व आगे बढ़ने को प्रयासरत है। मौलाना मदनी ने अयोध्या मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के जल्द आने वाले संभावित फैसले पर संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि मुल्क में रहने वाले मुसलमानों ने हमेशा से कहा कि उन्हें भारत की न्याय पालिका पर पूरा विश्वास है। कोर्ट इस मसले पर जो भी फैसला देगा, मुसलमान उसका दिल से स्वागत करेंगे। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से हुई मुलाकात का जिक्र करते हुए मौलाना अरशद मदनी ने यह भी कहा कि उन्हें इस बात की बेहद खुशी है कि हिंदू और मुस्लिमों के बीच दूरियों को खत्म करने के लिए जमीयत और संघ का नजरिया एक ही है। सहारनपुर शहर विधायक संजय गर्ग व प्रसिद्ध शायर डा. नवाज देवबंदी ने कहा कि आपसी सौहार्द को मजबूत बनाने के लिए इस प्रकार के आयोजन बेहद आवश्यक है। एक दूसरे के त्योहारों में शिरकत करने से दूरियां खत्म होती हैं। आलमी रुहानी तहरीर के संरक्षक मौलाना हसनुल हाशमी, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल व व्यापारी नेता हुलाश राय सिंघल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि वालिया ने कहा कि सदा से यह मुल्क हिंदू मुस्लिम एकता की पहचान रहा है। इसलिए सभी को चाहिए कि वह इस पहचान को कायम रखने के लिए मजबूत कदम आगे बढ़ाएं। सभासद पति सरदार बालेंद्र सिंह, डा. डीके जैन, भाजपा नेता विनोद गुप्ता, श्याम कुमार रावत और सेठ कुलदीप कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन जमीयत के नगर महासचिव मुफ्ती खादिमुल इस्लाम ने किया। इस मौके पर गुरजोत सिंह सेठी, कारी फैजान, अमजद मदनी, डा. सुखपाल सिंह, तंजीम सिद्दीकी, विशाल गर्ग, यूसुफ अंसारी, आकिल, अरविंद सिंघल, हाजी यासीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed