फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   All preparations completed for Bar Association elections

बार एसोसिएशन बुढ़ाना का चुनाव

Thu, 24 Jun 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
All preparations completed for Bar Association elections
बार एसोसिएशन चुनाव के लिए सभी तैयारी पूरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। बार एसोसिएशन बुढ़ाना की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई। चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदान सुबह नौ से तीन बजे तक होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना व विजयी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। इस चुनाव में 135 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

बार एसोसिएशन बुढ़ाना की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। इस चुनाव में 135 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव अधिकारी हरबीर सिंह ने बताया कि मतदान की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यकारिणी के गठन के लिए 20 पदों पर 33 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। सभी पदों पर सीधा मुकाबला होगा। अध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष के पद पर कांटे का संघर्ष होगा। इस चुनाव में जूनियर अधिवक्ताओं का मतदान निर्णायक साबित होगा। सभी पदों के उम्मीदवारों ने मतदान से पहले दिन अधिवक्ताओं को रिझाने में पूरी ताकत झोंक दी। बृहस्पतिवार को पूरा दिन दावतों का दौर चलता रहा। चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदान के दौरान कोविड़-19 के नियमों का पालन किया जाएगा। मास्क पहनकर न आने वाले अधिवक्ताओं को वोट डालने नहीं दिया जाएगा। मतदान के दौरान अधिवक्ता उचित दूरी बनाकर रखेंगे। मतदान से पूर्व सभी अधिवक्ताओं के हाथ सैनिटाइज करवाएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed