फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   All happy with attack on militant hideouts in Pak

पाक में आतंकी ठिकानों पर हमले से सब खुश

Wed, 27 Feb 2019 12:14 AM IST
NAVEEN GUPTA ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर Published by: NAVEEN GUPTA Updated Wed, 27 Feb 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
All happy with attack on militant hideouts in Pak
पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारत की कार्रवाई पर जश्न मनाते नागरिक। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर। पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को खत्म करने की भारत की कार्रवाई के समर्थन में नगर में जोरदार जश्न मनाया गया। इस हमले का पता लगते ही नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जगह-जगह आतिशबाजी कर भारतीय वायुसेना की सफलतापूर्ण कार्रवाई की सराहना की गई। नागरिकों ने मिठाई बांटी और तिरंगे के साथ जुलूस निकाल कर अपनी खुशी का इजहार किया। नागरिकों ने कहा कि पाकिस्तान को कराना जवाब केंद्र सरकार को देना जरूरी है।
विज्ञापन

मंगलवार को आनंदपुरी, ब्रह्मपुरी, गंगारामपुरा एवं लद्दावाला के निवासी अहिल्याबाई चौक पर एकत्र हुए। हाथों में तिरंगा लिए युवाओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए जमकर जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों के साथ विभिन्न मोहल्लों में जुलूस निकाला गया। 51 किलो लड्डू वितरित किए गए। तिरंगा जुलूस में हिमांशु गोयल, जितेंद्र गोस्वामी, दीपक वत्स, दुष्यंत पंवार, राहुल, दीपक शरण, आमिर, संजय, सोनू चावल वाले, हिमांशु, नरेंद्र पंवार आदि शामिल रहे। जुलूस जिधर से भी निकला लोग उनके साथ जुड़ते गए। मीनाक्षी चौक पर पैगाम-ए-इंसानियत के साथ मुस्लिम समाज के युवाओं ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए भारतीय सेना की कार्रवाई पर खुशी मनाई। मिठाई बांटते प्रधानमंत्री और भारतीय सेना के हर कदम की सराहना की। पाकिस्तान जब भी नापाक हरकत करे. उसे इसी तरह जवाब देना चाहिए। इस दौरान अध्यक्ष आसिफ राही, दिलशाद पहलवान, इकराम कस्सार, फैजान अंसारी, अमीर आजम, दिलशाद अंसारी, शाहजेब खान, आजम खान, वसीम अहमद, इजहार बबलू आदि शामिल रहे। ब्रहमपुरी के केशव मंडल में वायुसेना की कार्रवाई पर जश्न मनाया गया। संजय सक्सेना, प्रवीण शर्मा,  राजीव त्यागी, पंकज शर्मा, विजय अरोरा आदि मौजूद रहे। उधर, शिव चौक पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर भारतीय सेना की कार्रवाई का जश्न मनाया। इस दौरान चौराहे पर वाहनों की कतारें लग गईं। यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार तथा हरीश भदौरिया भी यहां मौजूद रहे।
विज्ञापन




एयर सर्जिकल स्ट्राइक से जश्न का माहौल
शाहपुर में भारतीय वायुसेना की कार्रवाई से शाहपुर में हिंदूवादी संगठनों ने तिरंगा यात्रा निकालते हुए मेन बाजार में जमकर आतिशबाजी कर खुशियां मनाईं। भारत माता की जय और प्रधानमंत्री मोदी की जय-जयकार करते हुए मिष्ठान वितरित किया गया। भाजपा नेता श्यामपाल सिंघल, विजय चौधरी, देवराज चौधरी, पंकज शर्मा, मणिकांत मित्तल व संजय कुमार आदि मौजूद रहे। छपार में किसान सेवा सहकारी समिति कार्यालय पर भाजपा जिला महामंत्री पंकज त्यागी की अध्यक्षता में एयर सर्जिकल स्ट्राइक की खुशी में मिठाई बांटी गई। विष्णुदत्त त्यागी, विजयपाल त्यागी, रमेश नायक व प्रदीप त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पाक में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद जिले में अलर्ट
मुजफ्फरनगर। मंगलवार तड़के भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर आतंकी कैंपों पर किए गए एयर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद जनपद में अलर्ट जारी किया गया है। एहतियातन दोपहर में एसएसपी प्राइवेट वाहन में सवार होकर चेकिंग अभियान चलाया। शाम के समय तीनों थानों की फोर्स ने पूरे शहर में चेकिंग अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर भी अवांछितों की तलाश में अभियान चलाया गया।

पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर 12 दिन पूर्व हुए आतंकी हमले के बाद गम व गुस्से में जी रहे लोगों को मंगलवार तड़के भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर आतंकी कैंपों पर किए गए हवाई हमले के बाद जिले भर में जश्न का माहौल है। वहीं, आतंकी ठिकानों पर हमले के मद्देनजर ऐहतियातन शासन के आदेश पर जिले में भी अलर्ट जारी कर दिया गया। मंगलवार दोपहर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह खुद प्राइवेट वाहन में शहर में निकल पड़े और शहर के सभी मुख्य मार्गों व चौराहों का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद शाम होते-होते एसपी सिटी सतपाल अंतिल के नेतृत्व में शहर के तीनों थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस फोर्स सड़कों पर उतर आई और हर मुख्य मार्ग व चौराहों पर जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रेलवे स्टेशन और शहर के सभी प्रमुख रोडवेज व प्राइवेट बस स्टैंड्स को भी विशेष तौर पर निगरानी में रखते हुए चेकिंग अभियान चलाया गया। हालांकि देर रात तक कहीं से भी किसी तरह की कोई अवांछित गतिविधि पकड़ में नहीं आ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed