फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   All council schools will open from today

आज से खुलेंगे सभी परिषदीय स्कूल

Wed, 15 Jun 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
All council schools will open from today
मुजफ्फरनगर। परिषदीय विद्यालय इस बार 16 जून से ही खुलेंगे। गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय सुबह साढे़ सात से साढे़ बारह बजे तक का रखा गया है। शिक्षकों की उपस्थिति डेढ़ बजे तक रहेगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने गर्मी के समय में पहली बार 16 जून से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय खोल दिए हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय सुबह साढे़ सात बजे से दिन में साढे़ 12 बजे तक का रहेगा। शिक्षकों को स्कूलों में डेढ़ बजे तक रहना होगा। जिले में 951 परिषदीय स्कूल हैं, सभी स्कूलों को खोलने के आदेश बीएसए की ओर से जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिले के सभी एबीएसए आकस्मिक निरीक्षण कर यह देखेंगे की स्कूल खुले हैं या नहीं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मायाराम ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई नियमित चले और समय से स्कूल खुले सरकार और विभाग इसके लिए पूरी तरह संवेदनशील है। हमारे जिले में परिषदीय स्कूलों में इस समय एक लाख 81 हजार बच्चे अध्ययनरत हैं। हमारा प्रयास है कि सभी बच्चे स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed