फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   All 25 barracks of the District Prison were sealed.

जिला कारागार की सभी 25 बैरक सील की गईं

Sun, 09 Aug 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
All 25 barracks of the District Prison were sealed.
मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में कोरोना का संक्रमण फैलने के बाद सभी 25 बैरक सील कर दी गईं। बंदियों और कैदियों को बैरक से बाहर अहाते में भी निकलने की छूट नहीं मिलेगी। जेल के 2250 बंदियों की भी जांच की जा रही है। कोरोना का संक्रमण लगातार फैलने से जेल प्रशासन में भी हड़कंप मचा है। अधिकारी भी डर सहमे हुए हैं, जिन्होंने अपने परिजनों से दूरी बना ली है। पूरी जेल को सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन

एक माह पहले जिला कारागार में शहर कोतवाली पुलिस द्वारा एक मामले में भेजा गया सुजडू निवासी बंदी कोरोना पॉजिटिव मिला था, जो कि तीन तीन बाद ही जमानत पर बाहर आ गया था। जिस बैरक में वह था, वहां 90 बंदियों की जांच कराई तो तीन और बंदी पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद तो पॉजिटिव केस मिलने का सिलसिला शुरू हो गया। अब कोरोना का संक्रमण जेल में पूरी तरह से फैल चुका है, जो चिंता की बात की है। डीएम ने भी जेल का भ्रमण कर अधिक से अधिक सैंपल लेने के निर्देश दिए थे। पहले एक बैरक में ही कोरोना पॉजिटिव मिले थे, मगर अब दूसरी बैरक में भी संक्रमित बंदी मिल रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को कराई गई रैपिड एंटीजन जांच में 17 बंदी, डॉक्टर का सहायक और एक बंदी रक्षक भी पॉजिटिव मिलने पर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। शुक्रवार रात में ही सभी मरीजों को कोविड अस्पताल भेज दिया गया। शनिवार को जेल को फिर से सैनिटाइज कराया गया। जेल में वर्तमान में 2250 बंदी और कैदी है। सभी की कोरोना जांच कराई जा रही है। दवाई भी दी जा रही है। शनिवार को जेल के सभी 25 बैरकों को सील कर दिया गया। अब बंदियों और कैदियों को बैरक से बाहर अहाते में आने की भी इजाजत नहीं दी जाएगी। उधर, बंदी रक्षक के भी पॉजिटिव आने से जेल के अफसरों में भी हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
इन्होंने कहा...
- कोरोना का संक्रमण दो बैरक में फैल गया है, जिस कारण सभी 25 बैरकों को सील कर दिया गया है। सभी बंदियों और कैदियों की कोरोना जांच कराई जा रही है। पूरी जेल को सैनिटाइज किया गया है। - एके सक्सेना, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed