फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Alerts in district after Saharanpur bawal

सहारनपुर बवाल के बाद जिले में अलर्ट, बिना अनुमति के नहीं निकलेंगी शोभायात्रा 

Wed, 10 May 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 10 May 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
Alerts in district after Saharanpur bawal
यूपी पुलिस
सहारनपुर के जातीय संघर्ष के बाद अफसरों ने पूरे जनपद में अलर्ट कर दिया है। प्रभारी निरीक्षकों को बिना अनुमति के किसी भी तरह की शोभायात्रा और जुलूस नहीं निकलने देने के आदेश किए गए हैं। संबंधित थानों को इलाकों में विशेष चौकसी बरतने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन


महाराणा प्रताप जयंती के बाद से ही सहारनपुर में चल रहे बवाल को देखते हुए अफसरों ने जनपद में एहतियातन अलर्ट कर दिया है। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने सोमवार रात ठाकुर बहुल गांवों में जाकर महाराणा प्रताप जयंती को लेकर शांतिपूर्वक कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की।
विज्ञापन


मंगलवार दिन में सहारनपुर में बवाल को देखते हुए अफसरों ने सभी प्रभारी निरीक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी जुलूस या शोभायात्रा को बिना अनुमति के नहीं निकलने दिया जाएगा। जिनके पास अनुमति है, वो सिर्फ उन्हीं मार्गों से निकलेगी, जहां से हमेशा निकलती आई है। किसी भी तरह की नई व्यवस्था नहीं करने दी जाएगी। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कल लोगों के साथ मीटिंग की गई थी। मंगलवार को सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हो चुके हैं। जनपद में पूरी तरह शांति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed