फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Alert once again in Hyderpur Wetland

हैदरपुर वेटलैंड में एक बार फिर अलर्ट जारी

Sun, 31 Jan 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Alert once again in Hyderpur Wetland
हैदरपुर वेटलैंड में एक बार फिर अलर्ट जारी
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। कुतुबपुर रेड जोन में फिर से आठ पक्षी के पॉजिटिव मिलने और पड़ोसी जनपद बिजनौर में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद वन विभाग ने एक बार फिर हैदरपुर वेटलैंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके तहत पर्यटकों को पक्षियों से दूर रहने संबंधी निर्देश देने के साथ ही वॉचिंग हंट सहित अन्य स्थलों को सैनिटाइज भी किया जा रहा है।
बर्ड फ्लू के खतरे को भांपते हुए हैदरपुर वेटलैंड को कुछ दिन पूर्व पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। बाद में सैनिटाइजेशन के बाद वेटलैंड को फिर से खोला गया था, लेकिन पड़ोसी जनपद बिजनौर में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई। इसके साथ ही कुतुबपुर के रेड जोन में भी बर्ड फ्लू से आठ और पक्षियों की मौत होने के बाद अब फिर से हैदरपुर वेटलैंड में अलर्ट जारी किया गया है। वन विभाग के क्षेत्राधिकारी मोहन सिंह बहुखंडी ने बताया कि इस दौरान वेटलैंड को बंद तो नहीं किया जाएगा, लेकिन पर्यटकों को पक्षियों से दूर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक वेटलैंड में बर्ड फ्लू का कोई भी केस नहीं मिला है। इसके बावजूद कई टीमें बनाकर लगातार पक्षियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

मंडी के पास मिले दो मृत कबूतर
मीरापुर। क्षेत्र में पक्षियों की लगातार हो रही मौतों का सिलसिला जारी है। अब कस्बे में दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग के पास स्थित मंडी में दो कबूतर मृत पाए गए हैं। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मृत कबूतरों को बिना जांच किए ही जमीन में गड्ढा खोदकर दबा दिया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed