फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Alert issued in view of rising water level of Ganga

गंगा के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए अलर्ट जारी

Wed, 21 Jul 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Alert issued in view of rising water level of Ganga
मुजफ्फरनगर के गंगा बैराज पर बारिश के चलते बढ़ा जलस्तर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, रामराज। पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने सोमवार को खादर क्षेत्र के गांवों में अलर्ट घोषित कर दिया था। अभी गंगा में जल स्तर बढ़ने की संभावना है। जेई पीयूष कुुमार ने बताया कि गंगा का जल स्तर घट बढ़ रहा है। लगातार हो रही बरसात से जल स्तर बढ़ने की संभावना है, अभी तक बैराज पर जल स्तर 219 से कुछ अधिक चल रहा है। मंगलवार को एसडीएम जानसठ ने गंगा बांध का दौरा भी किया।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने पर रामराज थाना क्षेत्र के गंगा बैराज पर गंगा का जलस्तर बढ़ जाता है, जिससे गंगा किनारे के गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगता है। पहाड़ी क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से लगातार जारी बारिश के कारण रामराज खादर क्षेत्र के गंगा बैराज पर जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी है। एसडीएम जानसठ जयेंद्र कुमार नें खादर क्षेत्र की सभी बाढ़ चौकियों को सतर्क कर रखा है। हल्का लेखापाल को भी क्षेत्र मे रह कर स्थिति पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जलस्तर बढ़ने की आशंका को लेकर ही मंगलवार को एसडीएम ने ग्राम अहमदवाला में गंगा बांध गुरुद्वारा पर पहुंच कर ग्रामीणों तथा सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और गंगा बांध की स्थिति के बारे में चर्चा की। इसके बाद एसडीएम ने गंगा बांध का दौरा किया और बांध पर कई जगह मिट्टी का कटान होने पर सिंचाई विभाग के जेई को त्वरित कार्रवाई करते हुए कटान को भरवाने के निर्देश दिए है। उधर, एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुुमार ने बताया कि लगातार हो रही बरसात और गंगा व सोलानी नदी में आ रहे पानी को देखते हुए पुरकाजी से लेकर मोरना, रामराज तक अलर्ट घोषित कर रखा है। राजस्व टीम हर स्थिति पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed