फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Alert from Meerut to Muzaffarnagar due to threat of bomb blast in court

Muzaffarnagar News: कोर्ट में धमाके की धमकी पर मेरठ से मुजफ्फरनगर तक अलर्ट

Sat, 14 Feb 2026 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Alert from Meerut to Muzaffarnagar due to threat of bomb blast in court
कोर्ट परिसर में चेकिंग अभियान चलाते खुफिया विभाग की टीम व पुलिसकर्मी फोटो पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मेरठ में न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद जिले में चेकिंग अभियान चलाया गया। कचहरी परिसर में पुलिस की टीम पहुंची। चर्चा फैल गई कि मुजफ्फरनगर न्यायालय को लेकर भी धमाके की धमकी दी गई है। डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा ने कहा कि इस तरह का कोई ई-मेल नहीं मिला है। एहतियात के तौर पर चेकिंग अभियान चलाया और सुरक्षा बढ़ाई गई है।
शुक्रवार को मेरठ में न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने की जानकारी जिले में भी फैल गई। पुलिस ने कचहरी परिसर में व्यापक चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। अभियान में बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम शामिल रही।
विज्ञापन

यह भी चर्चा फैल गई कि मुजफ्फरनगर में न्यायालय परिसर को लेकर भी धमकी भरा ई-मेल आया है। इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को दी गई। डीएम और एसएसपी ने चेकिंग कराने की बात स्वीकार की है लेकिन धमकी भरे ई-मेल की जानकारी होने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- इनसेट
महाशिवरात्रि...जुमे पर चौकसी, तैनात रही पुलिस
महाशिवरात्रि के मद्देनजर जिले में सुरक्षा बरती जा रही है। जुमे की नमाज के दौरान भी मस्जिदों के आसपास कड़ी सुरक्षा रही। खुफिया विभाग टीम व कचहरी सुरक्षा में तैनात पुलिस ने दोपहर में जुमे की नमाज के दौरान संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। शिव चौक, गोल मार्केट व अन्य स्थानों पर भी खुफिया व पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया।

-- पुलिस टीम के साथ एसएसपी ने किया भ्रमण

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने नगर में पैदल भ्रमण सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने डयूटी पर मिले पुलिसकर्मियों को सतर्कता बनाए रखते हुए ड्यूटी करने को कहा। यातायात व्यवस्था भी बनाए रखने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed