फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   alag rangon mein honge vahanon ke paas

अलग रंगों में होंगे वाहनों के पास

Sat, 21 Jan 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 Jan 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
alag rangon mein honge vahanon ke paas
जागरुकता अभियान के तहत रैली निकालते जिला पंचायत के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव को लेकर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। बुढ़ाना लाल, खतौली फिरोजी, मीरापुर कत्थई के साथ शहर सदर को हरा का रंग दिया गया है। पुरकाजी पीली हो गई, जबकि चरथावल नील रंग में दिखेगी। प्रशासन ने शनिवार को वाहन पास के लिए विधानसभाओं में अलग-अलग रंगों का निर्धारण किया हैं। रंगों की डिटेल एसपी सिटी, एसपी ट्रैफिक के साथ प्रशासन के आला अफसरों को भेजी गई है।             
विज्ञापन


मतदान के दिन नजदीक आने से चुनावी माहौल गरमाता जा रहा है। नेताओं, समर्थकों के साथ सियासी दलों के कार्यकर्ताओं ने भी कमर कस ली है। गांव-गांव घूमने का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रत्याशियों ने दिन तो दूर रात को भी वोटरों के बीच घूमना प्रारंभ कर दिया है। गांवों की पगडंडियों पर चुनावी शोरगुल का मचने लगा है। इसको लेकर प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। चुनाव को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने तथा गैरकानूनी रूप से चुनावी शोर को थामने के लिए प्रशासन की टीम मुस्तैद हो गई हैं। सर्विलांस की टीम भी विधानसभाओं में भेज दी गई है। साथ ही वीडियोग्राफी करने वाले कर्मचारियों को भी काम समझाया जा रहा है। 
विज्ञापन


शनिवार को प्रशासन ने विधानसभाओं में प्रचार के लिए अनुमति लेने वाले वाहनों के पास रंगों का भी निर्धारण किया है। जिसके अनुसार ही वाहन विधानसभा में दौड़ सकेंगे। मुजफ्फरनगर की सदर सीट को हरा, चरथावल को नीला, पुरकाजी को पीला, खतौली को फिरोजी (आसमानी), बुढ़ाना को लाल तथा मीरापुर विधानसभा में वाहन पास कत्थई रंग के रखे गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed