{"_id":"5ea473cd8ebc3e90ae67b10d","slug":"akshaya-tritiya-today-neither-the-band-will-ring-nor-the-groom-will-climb-the-horse-muzaffarnagar-news-mrt479180346","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय तृतीया: आज न बैँड बजेगा, न दूल्हा घोड़ी चढ़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय तृतीया: आज न बैँड बजेगा, न दूल्हा घोड़ी चढ़ेगा
विज्ञापन
शहर में महावीर चौक पर बंद पड़ा बैंक्वेट हाल।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
अक्षय तृतीया : आज ना बैँड बजेगा, ना दूल्हा घोड़ी चढ़ेगा
मुजफ्फरनगर। रविवार यानि आज अक्षय तृतीया पर शायद लोगों की याद में ऐसा पहला अवसर होगा, जब न तो कोई बैंड बजेगा, न ही दूल्हा घोड़ी चढ़ेगा। जानलेवा वैश्विक महामारी का कारण बने कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने को लॉकडाउन के चलते रविवार को शादी विवाह और शुभ कार्य नहीं होने के कारण करोड़ों का कारोबार प्रभावित होगा।
अक्षय तृतीया या आखा तीज वैशाख मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को कहते हैं। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन जो भी शुभ कार्य किए जाते हैं, उनका अक्षय फल मिलता है। इसी कारण इसे अक्षय तृतीया कहा जाता है। वैसे तो सभी 12 महीनों की शुक्ल पक्षीय तृतीया शुभ होती है, किंतु वैशाख माह की तिथि स्वयंसिद्ध मुहूर्तों में मानी गई है। इसलिए अक्षय तृतीया पर अनसूझे विवाह-शादी बहुत होते हैं। अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी और वाहन खरीदना भी शुभ माना जाता है। इस बार लॉकडाउन के चलते विपरीत हालात है। शादी विवाह नहीं होने से बैंक्वेट हाल, बैंड बाजा, हलवाई, लेबर, डेकोरेशन, बैरे, फूल विक्रेता, जेनरेटर, टेंट, क्राकरी, घोडा बग्गी, प्रिटिंग प्रेस, बस-कार सर्विस आदि प्रभावित हुए हैं। साथ ही किराना, सराफ, मोटर वाहन आदि का कारोबार भी लॉकडाउन की चपेट में आया है। उक्त सभी कारोबार से जुड़े हजारों लोग प्रभावित हुए है।
जबरदस्त साया था, बुकिंग निरस्त हुई
मुजफ्फरनगर। अर्पण बैंक्वेट हाल के मालिक अतुल जैन ने बताया कि शहर में ही 86 बैंक्वेट हाल और अन्य धर्मशालाएं है। अक्षय तृतीया पर शादियों की तमाम बुकिंग की, मगर सभी निरस्त करनी पड़ी है। उनके यहां ही अप्रैल और मई में 11 शादी की बुकिंग थी।
विज्ञापन
बैंडवाले को भी नुकसान
मुजफ्फरनगर। सुरेश बैंड के मैनेजर महबूब ने बताया कि शहर में 34 बैंड है। यह समय विवाह शादी का होता था। अक्षय तृतीया पर हमारी तीन बुकिंग थी, जो निरस्त हो गई है। बैंडवालों को काफी नुकसान हुआ है। कंपनी में 32 आदमी है, जिन्हें 90 प्रतिशत भुगतान पहले ही दे दिया जाता है। कर्मचारी भी खाली बैठे है।
सराफा बाजार भी जबरदस्त प्रभावित
मुजफ्फरनगर। लोहिया बाजार के सराफ ब्रजवासी वर्मा ने बताया कि लॉकडाउन में सराफा कारोबार भी जबरदस्त प्रभावित हुआ है। बड़ा बाजार निवासी सराफ अनिल वर्मा कहते है कि यह शादियों का सीजन होता था। अक्षय तृतीया का सभी का इंतजार रहता था। लॉकडाउन ने सब कारोबार ठप कर दिया है।
शादी की तारीख स्थगित की
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के चलते अक्षय तृतीया पर शादी नहीं होने के कारण नागरिकों ने अपने बेटे और बेटियों की शादी फिलहाल स्थगित कर दी है। आदर्श कालोनी निवासी अनुराग शर्मा के बेटे की शादी अक्षय तृतीया पर होनी थी, जो स्थगित कर दी गई। भरतिया कालोनी निवासी वीरेंद्र सिंह ने भी बेटी की शादी लॉकडाउन के बाद करने का निर्णय लिया है।