फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Akshara Tyagi in 10th and Shaurya Panwar did district top in 12th

दसवीं में अक्षरा त्यागी और 12वीं में शौर्य पंवार ने किया जिला टॉप

Sat, 23 Jul 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Akshara Tyagi in 10th and Shaurya Panwar did district top in 12th
शारदेन स्कूल में खुशी मनाते सीबएसई के दसवी के विद्वार्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- सीबीएसई बोर्ड ने शुक्रवार को घोषित किए परीक्षा परिणाम
विज्ञापन

- हाईस्कूल की टॉपर अक्षरा मूल रूप से बुढ़ाना कस्बे की रहने वाली
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। सीबीएसई के नतीजों में मेधावियों ने परचम लहरा दिया। दसवीं कक्षा में जवाहर नवोदय विद्यालय बघरा की छात्रा अक्षरा त्यागी ने 99.4 प्रतिशत और 12वीं में एसडी पब्लिक स्कूल के छात्र शौर्य पंवार ने 98.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया। कामयाबी पर मेधावियों ने खुशी मनाई। नतीजों के बाद खुशी का माहौल है।
सीबीएसई बोर्ड ने शुक्रवार को नतीजे जारी किए। दसवीं में जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के मोक्ष आहूजा ने 99.2 प्रतिशत अंकों के साथ जिले की मेरिट में दूसरा, शारदेन स्कूल की अनुष्का जैन और गोल्ड बेल्स एकेडमी बघरा की तनिष्का ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। शारदेन स्कूल के ओजल सिंघल और एसडी पब्लिक स्कूल के वंश गोयल ने 98.8 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से चौथा स्थान हासिल किया। न्यू होरिजन स्कूल की भावना जोशी, एसडी पब्लिक स्कूल के कृष्णा मित्तल, शारदेन स्कूल के मानस कीर्ति सिंघल और क्राउन कॉन्वेंट स्कूल बुढ़ाना की वंशिका राणा ने संयुक्त रूप से 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले की मेरिट में पांचवां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

12वीं कक्षा के नतीजों में एसडी पब्लिक स्कूल के छात्र शौर्य पंवार ने 98.8 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान हासिल किया। देहरादून पब्लिक स्कूल के छात्र अनिकेत तायल ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा, एसडी पब्लिक स्कूल की छात्रा प्रीति कर्णवाल और केके पब्लिक स्कूल खतौली के छात्र मानिक जैन ने संयुक्त रूप से 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान पाया। होली एंजिल्स पब्लिक स्कूल के छात्र वंश ग्रोवर और शारदेन स्कूल के केसर गर्ग ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर चौथा स्थान कब्जाया। एसडी पब्लिक स्कूल के छात्र कर्ण अरोरा, आकांक्षा पुंडीर और जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल की आकांक्षा चौधरी ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर पांचवां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed