फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ajit Singh's dream of 'Mungerilal': Maurya

अजित सिंह ‘मुंगेरीलाल’ के हसीन सपने देख रहे: मौर्य

Sun, 28 Oct 2018 12:41 AM IST
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Sun, 28 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
Ajit Singh's dream of 'Mungerilal': Maurya
polictial - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा को नेस्तनाबूद करने की बात कहने वाले रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। बीजेपी संगठन के सामने महागठबंधन ठहर नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि अब कोई बाबर मस्जिद नहीं बना सकता। राममंदिर का मामला न्यायालय में विचाराधीन है, बनेगा मंदिर ही। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे घोषित होने वाली 30 मार्ग ऐसे हैं, जिन्हें अब प्रदेश सरकार गड्ढा मुक्त कराएगी।
विज्ञापन


शनिवार को शाहपुर के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में पत्रकार वार्ता में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि किसान भाजपा की प्राथमिकताओं में है। किसान खुशहाल होगा तो देश खुशहाल होगा। बकाया गन्ना मूल्य का हम शीघ्र भुगतान करा रहे हैं। चीनी मिलों में पेराई शुरू होने जा रही है, किसान के समस्त गन्ने की पेराई होगी।
विज्ञापन


प्रदेश में सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान चलाया गया है। 20 वर्षों में जहां बड़े गड्ढे थे वहां के लिए विशेष अभियान चलाया है। मुजफ्फरनगर-शामली मार्ग एनएच घोषित होने के कारण यहां मरम्मत नहीं हो पाई थी। ऐसी प्रदेश में 30 सड़कें हैं, इन सबकी मरम्मत भी अब प्रदेश सरकार ही करा रही है। बीजेपी को नेस्तनाबूद करने के रालोद सुप्रीमो अजित सिंह के बयान पर उन्होंने कहा कि वह मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। ये लोग महागठबंधन की बात कर रहे हैं हम संगठन की बात कर रहे हैं। हम संगठन को मजबूत करने पर लगे हैं। नेताओं के एक साथ आने से कुछ नहीं होता, देश और प्रदेश की जनता मोदी के साथ है। लोकसभा चुनाव में पहले से प्रचंड बहुमत आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्यप समाज को एससी में शामिल करने की मांग के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस समाज की मांग जायज है। आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े कश्यप समाज को एससी में शामिल करने को लेकर भाजपा और प्रदेश सरकार दोनो गंभीर हैं। राफेल मुद्दे को उन्होंने कांग्रेस का प्रोपोगंडा बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार संसार की सबसे ईमानदार सरकार है। बीजेपी के खिलाफ विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं है। राम मंदिर निर्माण पर मौर्य बोले कि अब कोई बाबर मस्जिद नहीं बना सकता। मामला न्यायालय में है, बनेगा मंदिर ही। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी, विधायक उमेश मलिक, कपिलदेव अग्रवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed