फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ajayveer, carrying a bounty of 25 thousand, killed in police encounter

Muzaffarnagar News: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी अजयवीर ढेर

Wed, 11 Dec 2024 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Ajayveer, carrying a bounty of 25 thousand, killed in police encounter
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। शाहपुर क्षेत्र में सोमवार रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान भागा 25 हजार का इनामी विनोद गडरिया गिरोह का सदस्य अजय उर्फ अजयवीर गांव जौला के जंगल में दोबारा हुई मुठभेड़ में ढेर हो गया। मृतक पर विभिन्न थानों में 20 मुकदमे हैं। मुठभेड़ में गढ़ी सखावत पुलिस चौकी प्रभारी संदीप कुमार घायल हो गए जबकि बुढ़ाना कोतवाली प्रभारी की बुलेटप्रुफ जैकेट में गोली लगी। पुलिस ने जर्मन मेड पिस्टल और तमंचा बरामद किया।
विज्ञापन

शाहपुर पुलिस की सोमवार रात तावली-लच्छेडा मार्ग पर बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें आठ बदमाश पकड़े गए और चार घायल हुए थे। जबकि सात बदमाश पिकअप गाड़ी में फरार हो गए थे। मंगलवार को पुलिस को जानकारी मिली कि फरार बदमाश जौला के जंगल में छिपे हैं। एसओजी व बुढ़ाना पुलिस पहुंची तो एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के सिर व सीने में दो गोली लगी। दो बदमाश भाग गए। पुलिस घायल बदमाश को लेकर सीएचसी पहुंची। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, कारतूस व जर्मन मेड नाइन एमएम का पिस्टल बरामद की है।
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक सिंह ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मृतक 25 हजार इनामी अजय उर्फ अजयवीर है। बदमाश जिले में हुई डकैती की चार घटनाओं में वांछित था। शामली के विनोद गडरिया गिरोह का सदस्य हैं। पुलिस ने कुछ नगदी व जेवर भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed