फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Air pollution in Muzaffarnagar

जिले से दूर कराया जाएगा वायु प्रदूषण      

Wed, 07 Dec 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 07 Dec 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Air pollution in Muzaffarnagar
वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
शहर में फैले वायु प्रदूषण को दूर करने के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एडिशनल डायरेक्टर ने एसपी सिटी से मुलाकात कर प्रदूषण दूर करने के लिए अभियान चलाने को कहा है। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सही करने, कूड़ा न जलाने, अनफिट वाहनों को बंद कराने, डग्गामारी पर लगाम कसने की बात कही है।
विज्ञापन


दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी बुधवार को पुलिस ऑफिस पहुंचे। एसएसपी के नहीं मिलने पर अधिकारियों ने एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह से वार्ता की। बोर्ड के एडीशनल डायरेक्टर एसके निगम ने एसपी सिटी से बताया कि तीन राज्यों हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के एनसीआर में पड़ने वाले शहरों के वायु प्रदूषण को एनजीटी और दिल्ली हाईकोर्ट ने गंभीरता से लिया है। 
विज्ञापन


शहर में जाम लगने पर खड़े वाहनों से उगले जाने वाले धुएं, खुले में कूड़े में आग लगाने, फिटनेस खत्म होने के बाद भी चलने वाले वाहनों, फैक्ट्रियों आदि से जिले की वायु के खराब होने के प्रमाण मिले हैं। कहा कि परिवहन विभाग और यातायात पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के साथ बैठक कर प्रदूषण को दूर कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खराब और मॉडल कंडिशन से बाहर हो चुके वाहनों को सीज कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। संभागीय परिवहन विभाग से बात कर यूरो-1 और यूरो-2 वाहनों को बंद कर यूरो-3 मानक के वाहनों की चलवाने की कोशिश की जाए। बताया कि खेतों में जलाए जाने वाली पत्ती को भी देखा जाए। अधिकारियों का कहना था कि वायु प्रदूषण को दूर करने के तमाम तरीकों को अमल में लाया जाएगा।       


अधिकारियों के साथ की जाएगी बैठक      
मुजफ्फरनगर। वायु प्रदूषण का दूर रकरने को लेकर एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि नगर पालिका, यातायात पुलिस, एआरटीओ और प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों के साथ जल्दी ही पुलिस विभाग के अधिकारियों की बैठक की जाएगी। उसके बाद अलग-अलग तरीकों से अभियान चलाकर वायु प्रदूषण को दूर करने के उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed