फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ahilyabai crossroads became a blockage, shopkeeper-vehicle driver upset

अहिल्याबाई चौराहे का जाम बना नासूर, दुकानदार-वाहन चालक हलकान

Thu, 03 Mar 2022 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ahilyabai crossroads became a blockage, shopkeeper-vehicle driver upset
नगर के आहिल्याबाई चचौक पर लगे जाम में लगी ई-रिक्शा की कतार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। नगर में जाम नासूर बनता जा रहा हैं। अहिल्याबाई चौराहे के आसपास के व्यापारी परेशान हैं। दिनभर जाम की स्थिति रहती है। पुलिस की अदूरदर्शिता के कारण जाम वाहन चालकों की भी बड़ी मुसीबत बना हैं।
विज्ञापन

सबसे व्यस्त चौराहा
अहिल्या बाई चौराहा नगर का सबसे व्यस्तम चौराहा है। क्योंकि सहारनपुर मार्ग पर पड़ने वाले कस्बों व गांवों से आने वाले सभी ग्रामीण अपने चौपहिया व दोपहिया वाहनों से इसी चौराहे पर पहुंच कर नगर के अंदर प्रवेश करते है। इस चौराहे से सहारनपुर मार्ग जिला अस्पताल, कच्ची सड़क, घास मंडी, शिव चौक व लद्घावाला मोहल्ला पहुंचते है। लद्घावाला मार्ग से ही शामली अड्डे पर भी पहुंच जाते है।
विज्ञापन

एक लाख लोगों का होता आवागमन
इस चौराहे से रोजाना लगभग एक लाख लोग इधर से उधर आते जाते है। हजारों दोपहिया व चौपहिया वाहन भी गुजरते है। सैकड़ों ई-रिक्शा तो सवारियों को लेकर घूमती ही रहती है। रोजाना अधिक वाहन आना जाना भी जाम का एक मुख्य कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए लगता है जाम
- सबसे व्यस्ततम चौराहा होने व हजारों वाहनों के इधर से उधर आने जाने के बाद भी इस चौराहे पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए यहां पर दो या तीन पुलिसकर्मी ही तैनात किए गए है।
- इस चौराहा से पांच मार्गों पर लोग जाते है। पैदल राहगीरों के साथ ही लोग दोपहिया व चौपहिया वाहनों में आते है तो एक साथ वाहनों के पहुंचने के कारण जाम स्वत: ही लग जाता हैं।
- कच्ची सड़क से आने वाले दोपहिया व चौपहिया वाहनों के चालकों को इस चौराहे से जिला अस्पताल मार्ग पर जाने के लिए बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
- बागोवाली, बझेडी, बामनहेडी आदि मार्गों पर सवारियों को लेकर जाने वाली ई-रिक्शा भी चौराहे पर बड़ी संख्या में होती है। यह ई-रिक्शा भी जाम लगने की समस्या को बढ़ाती है।
बोले दुकानदार
- यहां जाम रोजाना लगता है। व्यवस्था संभालने के लिए दो या तीन पुलिसकर्मी यहां पर नाकाफी है। -कमलकांत शर्मा-बुक डिपो मालिक।
- यह सड़क एक तो पहले ही छोटी है, इसके बाद इस मार्ग पर इधर उधर सड़क किनारे ई-रिक्शा खड़ी कर दी जाती है। पुलिस कहने के बावजूद सुनने को तैयार नहीं होती-अब्दुल कादिर, कपड़ा व्यापारी, सुपर मार्किट।
- अहिल्या बाई चौक, नावल्टी चौक, घास मंडी तिराहा आपस में मिले हुए है। यहां से हजारों वाहन गुजरते है लेकिन छोटी सड़क होने के कारण जाम लगता है। यातायात पुलिस की कमी व बेलगाम ई-रिक्शाओं जाम का बड़ा कारक है-योगेश ठाकुर,कपड़ा व्यापारी।

इन्होंने कहा
अहिल्याबाई चौक का विस्तारीकरण करने के लिए प्रस्ताव दिया गया है। यहां से अतिक्रमण भी हटवाया जाएगा। चौक बडे होने से जाम के हालात समाप्त हो जाएंगे-वीर अभिमन्यु, यातायात पुलिस अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed