{"_id":"6812160c32325efcea0d646c","slug":"agricultural-drones-will-spray-pesticides-in-the-fields-with-monitoring-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-144645-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: निगरानी के साथ खेतों में कीटनाशक का छिड़काव करेगा कृषि ड्रोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: निगरानी के साथ खेतों में कीटनाशक का छिड़काव करेगा कृषि ड्रोन
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटूराम महाविद्यालय परिसर में बुधवार को कृषि ड्रोन छात्र-छात्राओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। सभी ड्रोन की कार्यशैली को समझने और देखने के लिए उत्साहित रहे। खेती में ड्रोन तकनीकि के प्रयोग और कृषि उद्यमिता विषय पर हुई कार्यशाला में विशेषज्ञों ने ड्रोन की विशेषताओं से अवगत कराया। इसके साथ ही विद्यार्थियों के प्रश्नों का भी समाधान किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जनरल एयरोनॉटिक्स समूह के वाइस प्रेसिडेंट दिनेश शर्मा ने कहा कि ड्रोन एक दिन में 30 से 40 एकड़ में कीटनाशक का छिड़काव कर सकता है। वह एक बार में उड़ान भरकर 15 से 20 लीटर कीटनाशक का छिड़काव करने में सक्षम है। इसके साथ ही इसमें लगे सेंसर खंभों से बचने और खेत में फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले पशु पक्षियों पर भी निगरानी करेंगे।
जनरल मैनेजर बीपी सिंह और राम कुमार ने कृषि उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश युवा उद्यमी योजना के लिए पंजीकरण, तकनीकी प्रशिक्षण, क्रेडिट सपोर्ट, अनुदान आदि से अवगत कराया। कार्यक्रम प्रोफेसर अरुण कुमार, डॉक्टर सुभाष कुमार, डॉक्टर रवीश कुमार वर्मा, डॉक्टर टेशू कुमार, प्रोफेसर विजय कुमार ढाका आदि शामिल रहे।