फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Agra overall champion in table tennis

Muzaffarnagar News: टेबल टेनिस टूर्नामेंट में आगरा ओवर ऑल चैंपियन

Wed, 21 Dec 2022 04:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Agra overall champion in table tennis
ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में चल रहे अंतर विद्यालय टेबल टेनिस टूर्नामेंट का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में चल रहे दो दिवसीय विभोर संगल अंतर विद्यालय टेबल टेनिस टूर्नामेंट का मंगलवार को समापन हो गया। इसमें आगरा ओवरऑल चैंपियन रहा। प्रत्येक वर्ग के प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले बालक-बालिका को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य आजाद वीर ने बताया कि अंडर- 11 बालक-बालिका वर्ग में मयंक मलिक और इनाया ने प्रथम, अंश ठाकरान और आकृति ने द्वितीय, मोहम्मद हुसैन, अभिनव परिहार और लावण्या चौहान, आराध्या श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 (बालक-बालिका वर्ग) में कार्तिकेय जोशी और मिशा तलवार ने प्रथम, शांतनु कुच्छल और वंशिका सिंह ने द्वितीय, परिवर्धन व रूद्र गौतम और अपूर्वा गर्ग व शिवाक्षी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर-17 में कार्तिकेय जोशी और हेमू शर्मा ने प्रथम, अरुण और सिमरन उपाध्याय ने द्वितीय, अथर्व शर्मा व कृष्णा वर्धन और प्रिया नौटियाल व पावनी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर- 19 (बालक-बालिका वर्ग) में हर्ष गुप्ता और हेमू शर्मा प्रथम, अभय और शगुन द्वितीय, युवराज सिंह व कनव और सिमरन उपाध्याय व प्रिया नौटियाल तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि टेबिल टेनिस द्रोणाचार्य अवार्डी संदीप गुप्ता, महेश चंद्र गर्ग, विनोद संगल, डॉ. अशोक कुमार, नवीन कुमार, आशा संगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed