फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Agniveer Recruitment Rally Begins in Muzaffarnagar from August 22, Youth from Gautam Buddh Nagar and Shamli to

Agniveer Recruitment Rally: मुजफ्फरनगर में भर्ती रैली कल से, पहले दिन दौड़ेंगे गौतमबुद्धनगर व शामली के युवा

Thu, 21 Aug 2025 04:52 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 21 Aug 2025 04:52 PM IST
सार

Agniveer Bharti: मुजफ्फरनगर में 22 अगस्त से 8 सितंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 13 जिलों के 17 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहले दिन गौतमबुद्धनगर और शामली के युवा दौड़ लगाएंगे।

विज्ञापन
Agniveer Recruitment Rally Begins in Muzaffarnagar from August 22, Youth from Gautam Buddh Nagar and Shamli to
अग्निवीर भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Army New Bharti 2025: चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम और नुमाइश ग्राउंड में 22 अगस्त से आठ सितंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली शुरू हो रही है। मेरठ आर्मी रिक्रूटमेंट टीम ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस भर्ती में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 13 जिलों के लगभग 17 हजार अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


कर्नल सत्यजीत बेवले ने बताया कि कुल 63 हजार युवाओं ने आवेदन किया था, जिनमें से 17 हजार अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। भर्ती में प्रतिदिन लगभग एक हजार अभ्यर्थी दौड़ लगाएंगे।
विज्ञापन


भर्ती के पहले दिन गौतमबुद्धनगर और शामली जनपद के युवा शामिल होंगे। बारिश के मौसम को देखते हुए दौड़ के लिए नुमाइश ग्राउंड में बने पक्के ट्रैक का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  भूनी टोल कांड: आरोपी रवि गिरफ्तार, टोल कंपनी का ठेका रद्द, पीड़ित जवान के परिजनों को अब सता रही ये चिंता

कर्नल ने स्पष्ट किया कि आर्मी इंटेलिजेंस और पुलिस की टीम दलालों और नशा कर आने वालों पर कड़ी नजर रखेगी। फर्जी कागजात वालों को सीधे पुलिस के हवाले किया जाएगा। उन्होंने युवाओं को केवल अपनी मेहनत पर विश्वास करने की सलाह दी।

इस बार दौड़ को चार ग्रुप में बांटा गया है -
ग्रुप 1: 5 मिनट 13 सेकंड
ग्रुप 2: 5 मिनट 16 सेकंड
ग्रुप 3: 6 मिनट
ग्रुप 4: 6 मिनट 15 सेकंड
6 मिनट 15 सेकंड वाला ग्रुप भी अब चयनित होगा।

22 अगस्त से 5 सितंबर तक दौड़, जबकि 6 से 8 सितंबर तक मेडिकल और अन्य प्रक्रियाएं होंगी। भर्ती में जनरल ड्यूटी, क्लर्क, एसकेटी, टेक्निकल और ट्रेडमैन पदों पर चयन होगा। एक अभ्यर्थी दो कैटेगरी में आवेदन कर सकता है।

जिलावार भर्ती शेड्यूल
22 अगस्त: गौतमबुद्धनगर (दादरी, जेवर) और शामली (कैराना, ऊन, शामली)
23 अगस्त: बिजनौर (नगीना, धामपुर, चांदपुर)
24 अगस्त: नजीबाबाद, बागपत (बड़ौत, खेखड़ा)
25 अगस्त: सहारनपुर (बेहट, नकुड़, देवबंद) और बुलंदशहर (खुर्जा)
26 अगस्त: बुलंदशहर (सिकंदराबाद, डिबाई, शिकारपुर, अनूपशहर)
27 अगस्त: स्याना व बुलंदशहर
29 अगस्त: अमरोहा (धनौरा, हसनपुर) और रामपुर
30 अगस्त: मुरादाबाद (बिलारी, ठाकुरद्वारा) और गाजियाबाद (मोदीनगर, लोनी)
31 अगस्त: हापुड़ (गढ़मुक्तेश्वर, धौलाना) और मेरठ (सरधना)
01 सितंबर: मेरठ (मवाना)
02 सितंबर: मुजफ्फरनगर (बुढ़ाना, खतौली, जानसठ)
03 सितंबर: तकनीकी भर्ती (13 जिले)
04 सितंबर: ट्रेडमैन भर्ती (सभी जिले)
05 सितंबर: क्लर्क व एसकेटी भर्ती (सभी जिले)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed