फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   After the festivals empty Cillagah

त्योहारों के बाद खाली होगा चिल्लागाह

Fri, 13 Nov 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
After the festivals empty Cillagah
त्योहारों के बाद खाली होगा चिल्लागाह
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बिहारगढ़ में वन विभाग की जमीन पर बनाए गए पीर खुशहाल के महलनुमा आवास को पूरी तरह जमीदोज करने की कार्रवाई अब त्योहारों के बाद होगी। पुलिस बल के दीपावली पर्व में लग जाने से चिल्लागाह को ध्वस्त करने की कार्रवाई फिलहाल टाल दी गई है।
वर्ष 1975 में 98 बीघा जमीन 30 साल के लिए लीज पर लेकर बिहारगढ़ के जंगल में महलनुमा आवास बनाने वाले पीर खुशहाल के परिजनों के जमीन खाली नहीं करने पर प्रशासन बिल्डिंग को बिस्मार करने की कार्रवाई कर रहा है। दो दिन तक चली कार्रवाई में 27 कमरे जमीदोज हो चुके है। दरअसलत लीज का समय 2005 में ही पूरा होने के बाद जमीन को खाली नहीं किया गया। वन विभाग अब फोर्स को साथ लेकर जगह को खाली कराने की प्रक्रिया चला रहा है। दो दिन कार्रवाई चलने के बाद त्योहारों में पुलिस बल के लग जाने से प्रक्रिया रुक गई है।
विज्ञापन

वन विभाग की जमीन पर महलनुमा बिल्डिंग में 47 कमरे बताए जा रहे हैं। बची हुई ईमारत को ध्वस्त करने की कार्रवाई भैयादूज पर्व के बाद होगी। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि प्रशासन अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में वन विभाग की यह जमीन भी खाली कराई जा रही है। त्यौहार के बाद फोर्स मिलते ही फिर से कार्रवाई प्रारंभ हो जाएगी। पूरी बिल्डिंग को ध्वस्त कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed