{"_id":"5e9c88b68ebc3e77453544be","slug":"after-the-farewell-the-bride-took-the-bride-to-the-hospital-muzaffarnagar-news-mrt4784035189","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदाई के बाद दुल्हन को अस्पताल लेकर पहुंचा दूल्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदाई के बाद दुल्हन को अस्पताल लेकर पहुंचा दूल्हा
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के भोपा सीएचसी पर नवदंपती की थर्मल स्क्रींनिंग करते डॉक्टर।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
भोपा (मुजफ्फरनगर)। कोराना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन की अहमियत को तरजीह देते हुए दूल्हा और दुल्हन ने शानदार नजीर पेश की है। भोपा निवासी युवक शनिवार को बरात न बाजा खुद ही लगभग 60 किमी बाइक चलाकर दुल्हन के घर पहुंच गया। इतना ही नहीं विदाई के बाद रविवार को नवदंपती ने सबसे पहले भोपा सीएचसी पर पहुंच कर थर्मल स्क्रीनिंग जांच कराई।
भोपा निवासी कपिल की करीब छह माह पूर्व हरिद्वार के रोशनाबाद निवासी शालू से शादी तय हुई थी। 14 अप्रैल को लॉकडाउन खुलने की उम्मीद में दोनों पक्षों के लोग अपनी तैयारी पूर्ण कर चुके थे। कपिल ने बताया कि वह शनिवार की रात्रि बाइक से रोशनाबाद पहुंच गया था। इस दौरान वह अपनी बाइक को पूरी तरह से समय-समय पर सैनिटाइज भी कर रहा था। रात्रि में ही विवाह की रस्में पूरी कर ली गई थी। रविवार सुबह विदाई के बाद कपिल अपनी दुल्हन को बाइक से लेकर जब भोपा पहुंचा, तो दोनों सबसे पहले भोपा सीएचसी पहुंचे और जांच कराई। डॉ. मदन गोपाल, प्रशांत कुमार, मो. खालिद ने नवदंपती की थर्मल स्क्रीनिंग की। इसके बाद दोनों घर पहुंचे।
दूल्हा-दुल्हन ने बांटे मास्क व सैनिटाइजर
भोपा। भोपा निवासी कपिल (दूल्हा) अपने ससुराल जाने से पहले सैनिटाइजर और मास्क खरीदकर अपने साथ ले गया था, जो अपने ससुराल वालों को भेंट किए। दुल्हन पक्ष की तरफ से भी सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन किया गया। उधर, दुल्हन शालू भी अपने साथ मास्क और सैनिटाइजर लेकर आई और अपने ससुराल वालों को भेंट किए। नवदंपती के इस कार्य की सभी ने तारीफ की।