फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   After the dispute, police guarded Ghudchadhi

Muzaffarnagar News: भोपा - विवाद के बाद घुड़चढ़ी पर रहा पुलिस का पहरा

Thu, 14 Mar 2024 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 14 Mar 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
After the dispute, police guarded Ghudchadhi
- बाकरनगर गांव में मस्जिद के सामने डीजे बजाने पर हुआ था विवाद
विज्ञापन

फोटो खबर
संवाद न्यूज एजेंसी

भोपा। बाकरनगर गांव में रहकड़ा से बरात आई थी। जिसमें मस्जिद के सामने डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद को देखते हुए बुधवार को दुल्हन के भाई की घुड़चढ़ी पुलिस के पहरे के बीच हुई।


मंगलवार को गांव बाकरनगर निवासी धर्मवीर की बेटी की बरात निकट के ही गांव रहकड़ा से आई थी। चढ़त के दौरान मस्जिद के सामने डीजे बजाने के विरोध में आधा दर्जन से अधिक युवकों ने डीजे की गाड़ी में तोड़फोड़ के साथ ही पथराव भी किया था। विवाद से गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी। बुधवार को धर्मवीर के बेटे की बरात उसी परिवार में पहुंची, जिस परिवार से उसकी बेटी की बरात आई थी। विवाद को देखते हुए धर्मवीर के बेटे रवि की घुड़चढ़ी के दौरान पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन


उधर, थाना सिखेड़ा के गांव सिखरेड़ा की नई बस्ती भगवानपुरा निवासी भूपेंद्र पाल ने डीजे के वाहन में तोड़फोड़ करने के आरोप में जैद, शौकीन सहित पांच आरोपियों के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपियों की पहचान कराई जा रही है। दो नामजद आरोपियों जैद व शौकीन को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मारपीट के आरोपी का चालान



भोपा। थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी में एक सप्ताह पूर्व दो पक्षों ने एक दूसरे पक्ष पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया था। जिसमें दोनों ओर से लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। बुधवार को पुलिस ने मोरना क्षेत्र से एक आरोपी आमिर, निवासी भोकरहेड़ी को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दोनों ओर से महिलाओं सहित आठ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।



शराब के लिए पैसे न देने पर छीने तीस हजार



भोपा। शराब के लिए पैसे देने से इन्कार करने पर पांच युवकों ने बाइक सवार से जबरन तीस हजार रुपये छीन लिए। थाना क्षेत्र के गांव बरूकी निवासी विकास कुमार ने थाने पर प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह बुधवार को बाइक पर सवार होकर गांव थिथकी गोपाली में ईंट भट्ठे पर तीस हजार रुपये देने जा रहा था। आरोप है कि जब वह गांव गादला के निकट पहुंचा तो चार पांच युवकों ने उसे रोक लिया और उससे शराब के लिए 500 रुपये मांगने लगे। जब उसने मना किया तो गाली गलौज के बाद मारपीट करते हुए उससे तीस हजार रुपये छीन लिए। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed