{"_id":"67e6eca7ac8dbe8cd40f9fa4","slug":"after-the-death-of-the-pregnant-woman-the-villagers-sat-on-strike-at-the-hospital-gate-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-142440-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल के गेट पर धरना देकर बैठे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल के गेट पर धरना देकर बैठे ग्रामीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। नगर के एक अस्पताल में भर्ती की गई प्रसूता की मौत के बाद आसपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार बावरा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ अस्पताल के मुख्य गेट के सामने धरना देकर बैठ गए। पुलिस ने किसी तरह उन्हें मनाया।
गांव मंसूरपुर निवासी अंकित की पत्नी रीटा को सीएचसी के निकट एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के लिए बृहस्पतिवार को भर्ती कराया गया था।
आरोप है कि प्रसूता की देखरेख में लगे तीमारदारों को अस्पताल स्टाफ ने खून लेने के लिए भेज दिया। जब वह वापस पहुंचे तो उनको प्रसूता नहीं मिली। पता चला कि हालत बिगड़ने पर उसको मेरठ एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी मौत हो गई। जबकि उसकी नवजात बच्ची ठीक है। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव गांव लेकर चले गए थे।बृहस्पतिवार शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
शुक्रवार देर शाम आसपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार बावरा कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों के साथ अस्पताल के बाहर धरना देकर बैठ गए। पुलिस का कहना है कि मृतका के पति अंकित ने प्रार्थना पत्र दिया है। इसके अलावा पीडि़त शनिवार को सीएमओ को भी प्रार्थना पत्र देकर जांच की मांग करेगे। पुलिस भी अपने स्तर से जांच पड़ताल करेगी। इसके बाद धरना समाप्त किया गया।