{"_id":"668c7ad2e81de927ea0dcb55","slug":"after-murdering-a-friend-he-kept-his-dead-body-hidden-in-the-house-for-two-days-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-125770-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: दोस्त की हत्या कर दो दिन घर में छिपाए रखी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: दोस्त की हत्या कर दो दिन घर में छिपाए रखी लाश
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की पॉश कॉलोनी वसंधुरा में ऑटोमोबाइल कंपनी में काम करने वाले धर्मेंद्र आर्य (35) की उसके दोस्त ने रुपयों के लालच में धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं लाश को तीन दिन तक बाथरूम में छिपाए रखा। परिजनों के शक जताने पर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, जिसके बाद शव मंसूरपुर क्षेत्र से बरामद कराया।
शहर के अवध विहार निवासी धर्मेंद्र आर्य (35) और वसुंधरा कॉलोनी निवासी रोहित जानसठ रोड स्थित ऑटोमोबाइल कंपनी में एक साथ काम करते थे। दो माह पहले रोहित ने काम छोड़ दिया था। शनिवार को धर्मेंद्र आर्य कंपनी से तीन लाख 64 हजार रुपये और चेक लेकर बैंक में जमा करने के लिए निकला था, लेकिन इसके बाद गायब हो गया था।
परिजनों को धर्मेंद्र की स्कूटी रोहित के घर के पास खड़ी मिली तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने रोहित से पूछताछ की तो वारदात का खुलासा हुआ। आरोपी ने शव को सोमवार सुबह एक रेहड़े में रखवाकर मंसूरपुर क्षेत्र में फिंकवाया था। सीओ नई मंडी रुपाली राव ने बताया कि रुपयों के लालच में हत्या की गई है।