फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   After five years, the remuneration of teachers and personnel increased

Muzaffarnagar News: पांच साल बाद बढ़ा शिक्षकों और कर्मियों का पारिश्रमिक

Thu, 31 Oct 2024 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
After five years, the remuneration of teachers and personnel increased
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर ड्यूटी करने वाले सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के पारिश्रमिक में बढ़ोतरी की गई है। हाईस्कूल और इंटर मीडिएट परीक्षाओं में ड्यूटी व मूल्यांकन समेत संकलन केंद्रों पर सेवा देने वाले तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मियों का पारिश्रमिक बढ़ाया गया है।
ड्यूटी करने वाले सभी कर्मचारियों को अगले शैक्षणिक सत्र 2025-26 से बढ़ी हुई दर के हिसाब से पारिश्रमिक दिया जाएगा। साथ ही बढ़ी हुई दर के हिसाब से केंद्र व्यवस्थापकों को अब प्रति पाली 100 रुपये और प्रतिदिन 200 रुपये पारिश्रमिक मिलेगा। अभी तक यह प्रति पाली 80 रुपये और प्रतिदिन 160 रुपये हुआ करता था। परीक्षा केंद्र और मूल्यांकन समेत संकलन केंद्रों पर काम करने वाले प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मियों की पारिश्रमिक दर भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


नए निर्देशों के अनुसार, जलपान व्यय भी बढ़ा दिया गया है। जलपान के लिए अभी 20 रुपये दिए जाते हैं, जो कि बढ़ाकर 25 रुपये कर दिए गए हैं। कक्ष नियंत्रक का पारिश्रमिक भी 60 रुपये से बढ़ाकर 75 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्री वास ने बताया कि पांच साल बाद यह पारिश्रमिक बढ़ाया गया है। यह अगले सत्र से लागू होगा। इससे शिक्षकों और कर्मचारियों को काफी राहत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed