{"_id":"613e3bc98ebc3e32763af8f9","slug":"advocates-will-not-work-in-the-court-today-muzaffarnagar-news-mrt555921576","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज कचहरी में काम नहीं करेंगे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज कचहरी में काम नहीं करेंगे अधिवक्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज कचहरी में काम नहीं करेंगे अधिवक्ता
मुजफ्फरनगर। जिला बार संघ और सिविल बार एसोसिएशन ने सोमवार के लिए कचहरी में नो वर्क घोषित कर दिया है। इसके साथ ही दोनों बार का संयुक्त हाउस भी बुलाया गया है, जिसमें परिवार न्यायालय नंबर दो के पीठासीन अधिकारी के तबादले की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन की रणनीति पर विचार किया जाएगा।
अधिवक्ताओं का कहना है कि परिवार न्यायालय नंबर दो में एक मुकदमे को लेकर सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के बीच कहासुनी का मामला हो जाने पर बार अध्यक्ष, महासचिव व अन्य अधिवक्ता वहां पहुंचे। समझाबुझाकर मामले को संभाल लिया गया था, लेकिन इस मामले को लेकर परिवार न्यायालय दो के पीठासीन अधिकारी ने आर्डर सीट पर एक टिप्पणी कर दी। इसके बाद दोनों बार एसोसिएशन ने पीठासीन अधिकारी के खिलाफ विरोध आंदोलन शुरू किया हुआ है। सात सितंबर को दोनों बार का हाउस बुलाया गया और आठ सितम्बर को कचहरी में विरोध स्वरूप तालाबंदी करते हुए अधिवक्ताओं ने बार पदाधिकारियों के साथ धरना दिया। बार ने पीठासीन अधिकारी के न्यायालय का बहिष्कार किया है और उनके तबादले की मांग की जा रही है। जिला बार संघ के जिला महासचिव अरुण शर्मा ने बताया कि इसी प्रकरण को लेकर अब सोमवार को भी कचहरी में नो वर्क घोषित किया गया है। दोनों बार का संयुक्त हाउस दोपहर 12 बजे बुलाया गया है। इस संयुक्त हाउस में परिवार न्यायालय दो के पीठासीन अधिकारी को लेकर चल रहे आंदोलन की अगली रणनीति पर चर्चा करते हुए रूपरेखा बनाई जाएगी।
यूपी टैक्स बार में अमरकांत बने कार्यकारिणी सदस्य
मुजफ्फरनगर। टैक्स बार एसोसिएशन में वरिष्ठ सदस्य के रूप में कार्य कर रहे अमरकांत गुप्ता एडवोकेट को अब यूपी टैक्स बार एसोसिएशन में कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया है। डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से बताया गया कि यूपी टैक्स बार एसोसिएशन की 256वीं प्रांतीय संघ कार्यकारिणी की सभा में जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता और डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन के सदस्य अमरकांत गुप्ता एडवोकेट को यूपी टैक्स बार में कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया है। उनके मनोनयन पर जिले के टैक्स अधिवक्ताओं और बार ने बधाई देते हुए कहा कि वह अधिवक्ताओं की समस्याओं को पुरजोर ढंग से शासन प्रशासन के समक्ष रखने का काम करेंगे।