फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Advocates voted enthusiastically, results will be declared today

Muzaffarnagar News: अधिवक्ताओं ने उत्साह से किया मतदान, आज घोषित होंगे नतीजे

Fri, 23 Dec 2022 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Advocates voted enthusiastically, results will be declared today
जिला बार संघ के चुनाव में मतदान करते महिला अधिवक्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- फैंथम हॉल में सुबह आठ से शाम पांच बजे तक किया गया मतदान
विज्ञापन

- 1871 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, शनिवार सुबह शुरू होगी मतगणना
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में 1871 अधिवक्ताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला है। कोषाध्यक्ष पद पर आमने-सामने की टक्कर देखने को मिली। शनिवार को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।
शुक्रवार को फैंथम हॉल में सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। अधिवक्ताओं के पैनल अपने-अपने प्रत्याशी के समर्थन में मतदान केंद्र के बाहर जुटे रहे। मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश कुमार शर्मा की देखरेख में शांतिपूर्ण तरीके से शाम पांच बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलती रही। 2293 अधिवक्ताओं में से 1871 ने मतदान किया। महिला और बुजुर्ग अधिवक्ता भी मतदान करने के लिए पहुंचे। मतगणना शनिवार को होगी।
विज्ञापन

चुनाव में इनके बीच है कड़ी टक्कर
अध्यक्ष पद पर अनिल जिंदल, मुनेश चंद त्यागी और योगेंद्र शर्मा, महासचिव पद पर ओंकार सिंह तोमर, जितेंद्र कुमार और संजीव कुमार के बीच त्रिकोणीय मुकाबला हुआ। वरिष्ठतम उपाध्यक्ष पद के लिए अर्जुन सिंह, मानवेंद्र कुमार जैन और विवेक त्यागी, कोषाध्यक्ष पद के ठाकुर संदीप कुमार पुंडीर और हाकिम अली के बीच चुनावी मुकाबला देखने को मिला। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए देवेंद्र कुमार कैल, प्रज्ञा गर्ग, प्रदीप कुमार, यशपाल सिंह बालियान, विक्रांत राठी और विष्णु गर्ग मैदान में है। उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए दीपक कुमार धीमान, नीशू कांत शर्मा, मनोज कुमार त्यागी, राधेश्याम त्यागी एवं शीला भारद्वाज और सत्यवीर सिंह, सहसचिव के तीन पदों के लिए ठाकुर कुलदीप कुमार, खुर्रम उस्मानी, चौधरी तोसीन अहमद, दीपक रानी, राजीव कुमार जैन, शिखा कौशिक, शाहजेब और हरगोपाल सिंह के बीच चुनाव हुआ। वरिष्ठ सदस्य के छह पदों के लिए 12 और कनिष्ठ सदस्यों के छह पद लिए 15 उम्मीदवार मैदान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कराया शांतिपूर्ण मतदान
मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश शर्मा के अलावा चुनाव अधिकारी रियाज हसन राठी, आमोद कुमार त्यागी, रमेश चंद गोयल, ठाकुर नीरज कुमार, मनोज सौदाई, सुदेश कुमार काशीया और सत्येश्वर सिंह ने शांतिपूर्ण और सुचारु तरीके से मतदान कराया।

ऐसे रही मतदान प्रक्रिया
- 23 पदों के लिए 58 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
- मतदान के लिए 54 टेबिल की व्यवस्था की गई
- दो लाइन में बैलेट वितरण की व्यवस्था रही
ये भी पहुंचे मतदान करने
बार संघ के सदस्य पूर्व गृह राज्यमंत्री सईदुज्जमां भी मतदान करने पहुंचे। इनके अलावा सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व अध्यक्ष राजेश्वर दत्त त्यागी, पूर्व महासचिव सुरेंद्र मलिक, पूर्व अध्यक्ष वसी अंसारी, डीजीसी फौजदारी राजीव शर्मा, ज्ञान सिंह एडवोकेट, विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र कुमार शर्मा, ठाकुर दुष्यंत सिंह, श्यामवीर सिंह एडवोकेट ने भी मतदान किया। इनके अलावा पूर्व विधायक शाहनवाज राना, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद प्रकाश त्यागी, सत्य प्रकाश त्यागी, जय प्रकाश आजाद, ठाकुर कुंवरपाल सिंह, प्रदीप मलिक, अरुण शर्मा भी मतदान करने पहुंचे।

जिल बार संघ के चुनाव में मतदान करते पूर्व मंत्री धर्मवीर  बालियान।

जिल बार संघ के चुनाव में मतदान करते पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

जिला बार संघ के चुनाव में मतदान के दौरान मौजूद अधिवक्ता।

जिला बार संघ के चुनाव में मतदान के दौरान मौजूद अधिवक्ता।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

जिला बार संघ के चुनाव में मतदान के दौरान मौजूद अधिवक्ता।

जिला बार संघ के चुनाव में मतदान के दौरान मौजूद अधिवक्ता।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

जिला बार संघ के चुनाव में मतदान के दौरान मौजूद अधिवक्ता।

जिला बार संघ के चुनाव में मतदान के दौरान मौजूद अधिवक्ता।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

जिला बार संघ के चुनाव में मतदान के दौरान व्यवस्था का निरीक्षण करते मतदान अधिकारी।।

जिला बार संघ के चुनाव में मतदान के दौरान व्यवस्था का निरीक्षण करते मतदान अधिकारी।।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed