{"_id":"6762d26251a9f7f97201be16","slug":"advocates-should-work-in-the-interest-of-the-bar-and-society-district-judge-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-136164-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता बार और समाज के हित में कार्य करें : जनपद न्यायाधीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता बार और समाज के हित में कार्य करें : जनपद न्यायाधीश
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। बार एसोसिएशन बुढ़ाना की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में जनपद न्यायाधीश अजय बेनीवाल ने कहा कि अधिवक्ता बार और समाज के हित में कार्य करें। उन्होेंने नई कार्यकारिणी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
तहसील सभागार में बुधवार को बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस मौके पर जनपद न्यायाधीश ने कहा कि सभी अधिवक्ता बार और समाज के हित में कानून के दायरे में रहकर कार्य करें। आम आदमी की आज भी न्यायालय में आस्था है। इस आस्था को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
सिविल जज जूनियर डिवीजन राहुल जायसवाल ने कहा कि पुरानी कार्यकारिणी का उन्हें बहुत सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि बार व बेंच के बीच मधुर संबंध होना जरूरी है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद त्यागी, महासचिव ओमपाल मलिक, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, तहसीलदार महेंद्र सिंह, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, सुरेंद्र मलिक, तेगबहादुर सैनी, अशोक राठी, विकास त्यागी, श्यामवीर वर्मा और सुरेशपाल वर्मा मौजूद रहे। संचालन एल्डर कमेटी के अध्यक्ष हरबीर सिंह और संजीव पंवार ने किया।