फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Advocates reiterated demand for High Court bench

Muzaffarnagar News: अधिवक्ताओं ने दोहराई हाईकोर्ट बैंच की मांग

Wed, 23 Aug 2023 07:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 07:20 PM IST
विज्ञापन
Advocates reiterated demand for High Court bench
-डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन और सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी को ज्ञापन सौंपा।

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल जिंदल और सिविल बार एसोसिएशन के महासचिव बिजेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जिलों का क्षेत्राधिकार इलाहाबाद उच्च न्यायालय में है, जो 750 किलोमीटर तक की दूरी पर है। ऐसे में वादकारी सस्ता व सुलभ न्याय कैसे पा सकता है। हाईकोर्ट बैंच की मांग लंबे समय से अधिवक्ता उठा रहे है, लेकिन सरकार उसपर कोई भी विचार करने में दिलचस्पी नहीं ले रही है। यह दुर्भाग्य की बात है।
विज्ञापन

अन्य प्रदेश हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय इलाहाबाद के मुकाबले कम दूरी पर है। इसलिए वह भी मांग करते है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं भी हाईकोर्ट की बैंच स्थापित की जाए, ताकि वादकारियों को राहत मिल सकें। इस मौके पर जितेंद्र कुमार, अजमेर सिंह, यशपाल सिंह बालियान, सौरभ पंवार, नीरज ऐरन, जितेंद्र पाल, सोहनलाल, हिमांशु, आनंद कुमार, संत कुमार, राकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed