{"_id":"6305175fe907663d1475da88","slug":"advocates-protest-for-the-second-day-too-bhakiyu-gave-support-khatauli-news-mrt602083820","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं का दूसरे दिन भी धरना, भाकियू ने दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं का दूसरे दिन भी धरना, भाकियू ने दिया समर्थन
विज्ञापन
चेतावनी दी, तहसील से भ्रष्टाचार उखाड़ फेंकेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। तहसील में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए बार संघ अधिवक्ताओं ने दूसरे दिन भी कलमबंद हड़ताल कर सब रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने धरना दिया। धरने को भाकियू कार्यकर्ताओं ने समर्थन दिया। भाकियू ने चेतावनी देते हुए कहा कि तहसील से भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकेंगे।
मंगलवार को हड़ताल में अधिवक्ताओं के अलावा दस्तावेज लेखक, स्टांप विक्रेता और टाइपिस्ट शामिल रहे। धरने पर पहुंचे भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष पंडित ओम प्रकाश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, तहसील अध्यक्ष बिट्टू ठाकुर, कृष्णपाल मलिक, धर्मवीर राठी, राजेंद्र बालियान, सहंसरपाल, कालू जैदी आदि कार्यकर्ताओं ने अधिवक्ताओं का समर्थन किया। बार संघ अध्यक्ष प्रद्युम्न भेटवाल, सचिव प्रमोद कुमार शर्मा, पूर्व बार संघ अध्यक्ष जावेद हुमायूं, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, अरुण गर्ग, पूर्व सचिव ज्ञानचंद सैनी, पूर्व सचिव यशवंत सिंह कांबोज, सोनी गुर्जर, पूर्व सचिव अजादार हुसैन जैदी, संजीव चौधरी, दीपेश गुप्ता, प्रवेज जैदी, दस्तावेज लेखक संघ अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, हिलाल मेहंदी, चांदबीर सैनी, सोनू सैनी, योगेश भेटवाल, विनय शर्मा मौजूद रहे।