फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Advocate will not do judicial work today

अधिवक्ता आज नहीं करेंगे न्यायिक कार्य, हड़ताल रहेगी

Wed, 03 Mar 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Advocate will not do judicial work today
अधिवक्ता आज नहीं करेंगे न्यायिक कार्य
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मेरठ के अधिवक्ता ओमकार सिंह सुसाइड केस में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर जिला बार संघ व सिविल बार संघ से जुड़े सभी अधिवक्ता बृहस्पतिवार (आज) को न्यायिक कार्यों से पूरी तरह विरत रहेंगे। अधिवक्ता अपने चैंबरों की तालाबंदी कर कोर्ट परिसर के मुख्य गेट पर धरना देंगे।

मेरठ जनपद के गंगानगर थाना क्षेत्र निवासी अधिवक्ता ओमकार सिंह ने 12 फरवरी को अपने आवास में आत्महत्या कर ली थी। नामजद आरोपी अभी पकड़े नहीं गए हैं। इसके विरोध में हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति पश्विमी उप्र ने चार मार्च को हड़ताल का आह्वान किया है। इसी को लेकर जनपद के जिला बार संघ व सिविल बार संघ के सभी अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को न्यायिक कार्य से पूरी तरह विरत रहने की घोषणा की है। जिला बार संघ अध्यक्ष कलीराम व सिविल बार संघ अध्यक्ष सुगंध जैन ने बताया कि सभी अधिवक्ता बृहस्पतिवार को अपने चैंबरों की पूर्णतया तालाबंदी रखेंगे और सुबह दस बजे से कोर्ट परिसर के मुख्य गेट पर धरना देंगे। बाद में आरोपियों की गिरफ्तारी से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी डीएम को सौंपा जाएगा। इसी आंदोलन को लेकर सिविल बार एसोसिएशन की बैठक हुई। जिसमें अध्यक्ष सुगंध जैन, महासचिव बिजेंद्र सिंह मलिक, नरेशचंद गुप्ता, नेत्रपाल सिंह, खजान सिंह चौहान, सुनील कुमार गर्ग, जितेंद्र पाल सिंह, योगेेंद्र मित्तल, राज सिंह रावत, रामवीर सिंह, अशोक कुशवाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed