फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Advocate Sameer massacre: murder to grab Rs 1 crore

दोस्ती में वकील के साथ दगाबाजी

Sun, 20 Oct 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Advocate Sameer massacre: murder to grab Rs 1 crore
अधिवक्ता समीर हत्याकांड : एक करोड़ रुपये हड़पने के लिए की गई हत्या
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला लद्दावाला निवासी अधिवक्ता समीर सैफी की हत्या एक करोड़ रुपये हड़पने के लिए की गई थी। अधिवक्ता द्वारा उक्त रुपये लौटाने का दबाव बनाना ही उनकी जान पर भारी पड़ गया। दोस्तों ने ही वकील की हत्या कर दोस्ती में दगाबाजी की।
मोहल्ला लद्दावाला निवासी अधिवक्ता समीर सैफी रुपयों के लेनदेन का काम करते थे। इसके साथ ही वे मुर्गीदाने का भी काम करते थे। अधिवक्ता समीर सैफी और मुख्य हत्यारोपी सिंगोल अलवी के बीच करीब छह साल से गहरी दोस्ती थी। दोनों के संबंध इतने गहरे थे कि सिंगोल की तमाम आर्थिक जरूरतें अधिवक्ता समीर सैफी ही पूरी करते थे। इसका फायदा उठाते हुए सिंगोल ने धीरे-धीरे कर उनसे रुपये व मुर्गीदाना लेना शुरू कर दिया। यह रकम बढ़कर करीब एक करोड़ पहुंची तो समीर ने सिंगोल पर रकम वापसी का दबाव बनाना शुरू कर दिया, लेकिन रुपयों का इंतजाम करने में असफल रहने पर सिंगोल ने दोस्त की हत्या की साजिश ही रच डाली।
विज्ञापन

अपहरण के चंद मिनटों बाद कर दी थी हत्या
मुजफ्फरनगर। हत्यारोपी सिंगोल ने 15 अक्तूबर की शाम अधिवक्ता को घूमने जाने के लिए बुलाया और अपनी स्विफ्ट कार में साथियों सोनू उर्फ रिजवान पुत्र अजहर और शालू उर्फ अरबाज पुत्र मशकूर खान को साथ लेकर यहां से चल दिया। इनमें शालू कार चला रहा था, समीर सैफी कार की अगली सीट पर और सिंगोल व सोनू पिछली सीट पर बैठे थे। सिंगोल ने बताया कि जैसे ही कार भोपा रोड पर पहुंची, उसने सोनू के साथ मिलकर पहले से ली गई नॉयलॉन की रस्सी अगली सीट पर बैठे अधिवक्ता के गले में डालकर उनका गला घोंट दिया, जिससे चंद मिनटों में ही उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपियों ने सुनसान जगह देखकर अधिवक्ता की लाश कार से निकालकर डिग्गी में डाल दी और कार लेकर घर लौट आए। कार चुंगी नंबर-दो पार्क के पास खड़ी कर आरोपी घर चले गए और 15 अक्तूबर की तड़के 3.30 बजे कार लेकर भोपा के गांव सीकरी पहुंचे, जहां पोल्ट्री फॉर्म के नौकर दिनेश ने पहले ही जंगल में करीब चार फीट गहरा गड्ढा खोदा हुआ था। हत्यारोपियों ने अधिवक्ता का शव उक्त गड्ढे में डालकर मिट्टी से पाट दिया और घर लौट आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed