फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Advocate alleges misconduct by Forest Department employees.

Muzaffarnagar News: अधिवक्ता का वन विभाग के कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप

Wed, 16 Sep 2026 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Advocate alleges misconduct by Forest Department employees.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानसठ। अधिवक्ता ने वन विभाग के कर्मचारियों पर अभद्रता करने और पेड़ काटने के एवज में दो लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। अधिवक्ता ने इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
जानसठ निवासी अधिवक्ता सोनू कुमार ने बताया कि मेरठ निवासी उनके रिश्तेदार संजीव चौधरी की कृषि भूमि गांव किथौड़ा में स्थित है। इस भूमि पर यूकेलिप्टस के लगभग 35 वर्ष पुराने पेड़ खड़े हैं, जो उनके बैनामे और राजस्व अभिलेखों में भी दर्ज हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जब इन पेड़ों की कटान की जा रही थी, तभी वन विभाग के दरोगा, सिपाही और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि इन कर्मियों ने पेड़ काट रहे मजदूरों को वहां से भगा दिया। जब अधिवक्ता और उनके रिश्तेदार ने इसका विरोध किया, तो वन कर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित अधिवक्ता सोनू कुमार ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर वन कर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी और विभागीय कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पर एसडीएम रश्मि लांबा ने पेड़ों के संबंध में पुलिस और राजस्व विभाग को जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed