फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Adulteration of jaggery, milk and sugar, fine of Rs 3.22 lakh

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - गुड़-दूध और चीनी में मिलावट, 3.22 लाख का जुर्माना

Thu, 04 Jan 2024 11:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 04 Jan 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Adulteration of jaggery, milk and sugar, fine of Rs 3.22 lakh
- एडीएम प्रशासन के न्यायालय ने 18 प्रकरणों में सुनाया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने मिलावट खोरी के 18 मामलों में आरोपियों पर तीन लाख 22 हजार का अर्थदंड लगाया है। सभी प्रकरण उनके न्यायालय में दिसंबर माह में आए थे। गुड़, दूध, चीनी और अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की गई थी।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने दिसंबर माह में जो नमूने लिए और वे मानक के अनुरूप नहीं आए, उनमें एडीएम प्रशासन के न्यायालय में वाद दायर किया गया था। ऐसे 18 प्रकरणों में निर्णय सुनाते हुए एडीएम प्रशासन ने जुर्माना लगाया। जिन लोगों पर अर्थदंड किया गया है, इनमें चीनी में मिलावट पर शिकारपुर के इरशाद 20 हजार, गुड़ में मिलावट पर 12 हजार हजार रुपये का जुर्माना किया गया।
विज्ञापन

शिकारपुर के ही बिल्लू पर भी चीनी और गुड़ में मिलावट पर 20 हजार और 12 हजार का जुर्माना किया गया। रविंद्र कुमार पर चीनी में मिलावट पर 20 हजार का जुर्माना किया गया। गुड़ में मिलावट पर 12 हजार का जुर्माना किया गया। मीरापुर के शैंकी पाल पर मिश्रित दूध में 15 हजार का जुर्माना किया गया। कम्हेड़ा के मुस्तकीम पर चिकन चंगेजी मानक के रूप न होने पर 35 हजार का जुर्माना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांझक के अख्तर पर मिश्रित दूध में 12 हजार का जुर्माना किया गया। खतौली के उवेश पर मिक्स फ्रूट जूस में मिलावट पर दस हजार का जुर्माना किया गया। रामपुरी के दिनेश त्यागी पर गेहूं आटा मानक के अनुरूप नहीं होने पर 14 हजार का जुर्माना किया गया। रामपुर के राजेश पर मिश्रित दूध में 12 हजार का जुर्माना किया गया। बधाई कलां के अंकित पाल पर मिश्रित दूध मिलने पर 20 हजार का जुर्माना किया गया है। शाहपुर के विनीत कुमार पर मिश्रित दूध के प्रकरण में 20 हजार का जुर्माना किया गया है।

मिश्रित दूध में बहेड़ी के मोनू पर 13 हजार का जुर्माना किया गया है। बेसन में मिलावट पर रामपुरी के दीपक गुप्ता पर 20 हजार का अर्थदंड किया गया। खोकनी के इस्तकार पर मिश्रित दूध में 15 हजार का जुर्माना किया गया। मेघाखेड़ी के भूरा पर दही में मिलावट पर 40 हजार का जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed